उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनहित में कई बड़े फैसले लिए हैं

0
78
जन वाणी न्यूज़                                                                                      लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनहित में कई बड़े फैसले लिए है। प्रदेश सरकार राज्य में कई योजनाओं को शुरू कर राज्य की जनता को बड़े तोहफे दे चुकी है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा अब फैमिली प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री में स्टांप ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। परिवार में प्रॉपर्टी का पंजीकरण कराने के लिए मामूली सी कीमत ही देनी होगी।
कैबिनेट में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा पास किए गए नए प्रस्ताव के अनुसार अब संपत्तियों को परिजनों के नाम करना सस्ता और आसान होगा। अब आवेदक से पार्टीशन डीड और सेटलमेंट डीड पर स्‍टांप ड्यूटी वसूल नहीं की जाएगी। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में उपचुनाव भी आ रहे हैं। इस फैसले को उपचुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक पारिवारिक प्रॉपर्टी को अपने नाम करवाने पर अब आवेदक को केवल 5000 रुपये अदा करने होंगे। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई है।
बंटवारा रजिस्ट्री और समझौता रजिस्ट्री पर नहीं लगेगी कोई स्‍टांप ड्यूटी
बता दें कि कुछ दिन पहले मंगलवार को हुई यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक में रखे गए कुल 14 प्रस्तावों में से 13 प्रस्‍तावों को मंजूरी मिली गई है। बुधवार को यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने बताया कि प्रदेश की जनता के हित में मीटिंग में कई महत्‍वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। बैठक में पारिवारिक संपत्ति की रजिस्‍ट्री पर प्रदेश के नागरिकों को राहत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here