यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है लगातार निरीक्षण

0
64
Oplus_131072

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़           

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है लगातार निरीक्षण

प्रभावित परिवारों एवं मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है: सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)

यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रो में नावों एवं गोताखोरो की पर्याप्त व्यवस्था: दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी

गाजियाबाद। वर्तमान में वर्षा ऋतु के दौरान हरियाणा प्रदेश के हथिनी कुंड (ताजेवाला) बैराज से छोडे जा रहे अत्यधिक जल की मात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद गाजियाबाद के तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बदरपुर, मीरपुर हिन्दू, पचायरा, इलायचीपुर, लुत्फुल्लापुर नवादा, अल्लीपुर में बढ़े हुए जलस्तर एवं प्रभावित परिवारो को आवश्यक सुविधाऐ उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशो के अनुपालन में सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), दीपक सिंघनवाल ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी एवं जयप्रकाश तहसीलदार लोनी द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

यमुना नदी का जलस्तर बढने से प्रभावित हुए परिवारो को सुरक्षित स्थानो पर पहुँचाने हेतु तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत कुल 12 शरणालय बनाये गये है। जलस्तर बढ़ने से प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर ली गयी है तथा प्रभावित परिवारो एवं मवेशियो को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। प्रभावित व्यक्तियो के लिए भोजन एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है तथा समय-समय पर खाद्य पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति के लिये यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रो में नावों एवं गोताखोरो की पर्याप्त व्यवस्था है तथा एन० डी०आर०एफ० की टीम मौके पर मौजूद है। पचायरा बाढ चौकी पर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की गयी है। ग्राम स्तर पर बाढ सुरक्षा समितियों सक्रिय है एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रही है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है तथा जिला प्रशासन द्वारा सर्तक दृष्टि रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here