हनी ट्रैप गिरोह की शातिर सरगना बरेली से गिरफ्तार, रईसों को बनाती थी निशान बरेली

0
64
                     रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                    हनी ट्रैप गिरोह की शातिर सरगना बरेली से गिरफ्तार, रईसों को बनाती थी निशान
बरेली। पुलिस द्वारा हनीट्रैप गिरोह की मास्टरमाइंड महिला सरगना को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड सरगना कई घटनाओं में शामिल रही है। गिरफ्तार उक्त मास्टरमाइंड महिला सरगना गंभीर आरोपों से जुड़े पांच आपराधिक मामलों में आरोपी है। उक्त महिला रईस लोगों को शिकार बनाती थी।
           बिशारतगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी ममता दिवाकर उर्फ मधु वर्तमान में तुलाशेरपुर में रहती है। वह इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। और बाद में उन्हें अपने घर पर बुलाकर बेहोश कर उनके साथ अश्लील वीडियो बना लेती है। उसके बाद वह और उसके गिरोह के सदस्य लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठ लेते हैं।
                                                                                                                 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बरेली मानुष पारीक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशारतगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी ममता दिवाकर उर्फ ​​मधु को गिरफ्तार किया गया। बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here