उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है

0
19
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़                 

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है

लखनऊ। आईपीएस राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का डीजीपी नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार पिछले डेढ़ सालों से इस पद पर थे। आज वे रिटायर हो गए। आज उनके काम काज का आखिरी दिन था।  प्रशांत कुमार पिछले चार बार से यूपी में कार्यवाहक डीजीपी ही नियुक्त हो रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है
प्रशांत कुमार पिछले डेढ़ सालों से इस पद पर थे। आज वे रिटायर हो गए। आज उनके काम काज का आखिरी दिन था।

उत्‍तर प्रदेश को नए डीजीपी को लेकर चल रही अटकलों पर शनिवार को आखिरकार विराम लग ही गया है। वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्‍तार नहीं मिल सका है। राजीव कृष्‍ण उनके स्‍थान पर उत्‍तर प्रदेश पर नए डीजीपी होंगे। शनिवार देर शाम को शासन से उनके नाम पर मुहर लग गई। प्रशांत कुमार का कार्यकाल 31 मई को समाप्‍त हो रहा है।राजीव कृष्‍ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है।

बता दें कि डीजीपी पद के चयन के उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछले साल पुलिस महानिदेशक उत्‍तर प्रदेश चयन एवं नियामावली 2024 को स्‍वीकृति प्रदान की थी। लेकिन अभी तक इस समिति का गठन नहीं किया गया है। इसके बाद से ही राजीव कृष्‍ण का नाम उन नामों में शामिल था जिन्‍हें उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

राजीव कृष्‍ण की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। वह शासन के भरोसेमंद माने जाते है। उन्‍होंने कई अहम भूमिकाएं निभाई। वर्तमान में वह डीजी इंटेलिजेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेवारियां एक साथ संभाल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here