मात – पिता के झगड़े में घुटता रहा बेटा, फिर उठाया खौफनाक कदम.. जिसे देख सिहर गए लोग

0
91
   रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  /जन वाणी न्यूज़                    मात – पिता के झगड़े में घुटता रहा बेटा, फिर उठाया खौफनाक कदम.. जिसे देख सिहर गए लोग
आगरा। मम्मी लड़ाई ख़त्म करो और आ जाओ करवा चौथ भी चली गई? बेटे के इतना कहने पर मां का दिल नहीं पसीजा दुखी होकर बेटे ने जान दे दी बेटे की मौत के बाद भी लाश तक देखने नहीं आई मां।
यह ह्रदय विदारक खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से है। सिल्वर स्टेट कॉलोनी निवासी मनोज शुक्ल का अपनी पत्नी शकुंतला से मन – मुटाव चल रहा था। जिसके चलते शकुंतला डेढ़ साल पूर्व अपने मायके चली गई थी। तभी से 18 साल का बेटा पारस मम्मी- पापा के बीच पनपे विवाद को खत्म कराने में जुटा हुआ था। विवाद को खत्म करने के लिए पिता- पुत्र मनाने उसके घर गए थे। तब शकुंतला ने करवा चौथ पर घर लौटने का वादा कर लिया था। मगर नहीं आई। बेटे पारस ने कॉल करके माँ को घर आने को कहा? मगर माँ घर नही लौटी। पारस ने तनाव के चलते डिप्रेशन में आकर अपने घर में ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जवान बेटे पारस की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद भी उसकी मां शकुंतला लाश तक देखने नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here