फ़िल्मी सांग में रोल दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने छात्रा को बुलाया फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया

0
67
जन वाणी न्यूज़                                                                                     लखनऊ। फ़िल्मी सांग में रोल दिलाने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने छात्रा को देकर बुलाया फिर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद होटल में भी प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने मिलकर रेप किया। होश आने पर आरोपी पीड़िता को छोड़ कर भाग गए। यह घटना लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर व उसके तीन साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया गया है।
कानपुर की रहने वाली 23 साल की छात्रा के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसकी इंस्टाग्राम पर चैट चिनहट निवासी प्रॉपर्टी डीलर विपिन सिंह से हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हो गई। इसी के चलते एक दिन विपिन ने उसे एक गाने में रोल दिलाने की बात कही थी। इसके लिए पीड़ित छात्रा को आरोपी ने लखनऊ बुलाया। पीड़िता 28 अगस्त की शाम को लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटियारी में स्थित होटल रिजेंसी पहुंची गई। उसे वहां एसयूवी कार में सवार विपिन सिंह व उसका रिश्तेदार विनाम सिंह और उसका कर्मचारी हिमांशु मिले। छात्र को विपिन सिंह ने एसयूवी कार में बैठाया और अपने कार्यालय ले गया। यहां उसने पीड़िता की रोल के सिलसिले में एक व्यक्ति से बात कराई। विपिन सिंह ने छात्रा को घर छोड़ने की बात कही और एसयूवी कर में बैठा लिया। छात्र का आरोप है कि चलती कार में विपिन सिंह द्वारा उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई उसके बाद विपिन, विनाम और हिमांशु ने चलती एसयूवी कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं आरोपी इसके बाद छात्रा को होटल क्रिस्टल ले गया। होटल में भी सभी ने मिलकर छात्रा से दरिंदगी की। छात्र को होश आने पर विपिन ने उससे घटना के बारे में किसी को भी बताने से मना किया। उनसे पीछा छुड़ाकर लहूलुहान हालत में छात्रा कानपुर चली गई। परिजनों छात्रा की हालत देख पूछताछ की तब उसने पूरी घटना बताई। रविवार को पीड़िता छात्र ने परिजनों के साथ लखनऊ पहुंचकर चिनहट थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विनाम और हिमांशु को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here