पुलिस आयुक्त द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तीन सहायक आपयुक्तों के कार्य क्षेत्र बदले

0
101
संवाददाता जन वाणी न्यूज़                                                                  गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए तीन सहायक आयुक्तों के कार्य क्षेत्र बदले। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा द्वारा सूश्री लिपि नगायच प्रतिरक्षारत को वेव सिटी सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। और सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी पूनम मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम का प्रभार सोपा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम को मसूरी का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं सलोनी अग्रवाल सहायक पुलिस आयुक्त लेखा को सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन लेखा का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया। यह फेरबदल पुलिस कमिश्नर द्वारा जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए किया गया है। भविष्य में अन्य सहायक आयुक्त के कार्य क्षेत्र में बदलाव की भी उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार जिनमें लोनी क्षेत्र के सहायक आयुक्त का भी कार्य क्षेत्र बदलना तय है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की लोनी क्षेत्र के सहायक आयुक्त सूर्य बली मौर्य की जिले में सबसे ज्यादा शिकायत है। जल्द ही इनका भी कार्य क्षेत्र बदल जाना तय है। कमिश्नरेट स्तर पर सहायक आयुक्तों की मॉनिटरिंग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here