प्रशासन द्वारा 10 दिन का समय मांगने पर विक्टोरिया पार्क में सपा विधायक अतुल प्रधान का चल रहा जन आंदोलन धरना 15 दिन के लिए स्थगित                   

0
70

नरेंद्र बंसल एनसीआर प्रभारी/जन वाणी न्यूज़

 

प्रशासन द्वारा 10 दिन की मोहलत मांगने पर विक्टोरिया पार्क में सपा विधायक अतुल प्रधान का चल रहा जन आंदोलन धरना 15 दिन के लिए स्थगित                                        मेरठ । विक्टोरिया पार्क में 5 दिन से चल रहे जन आंदोलन धरना अतुल प्रधान सपा विधायक सरधना के द्वारा जन आंदोलन धरना प्रदर्शन प्राइवेट स्कूलों महंगी शिक्षा व‌ प्राइवेट हॉस्पिटलों के द्वारा ‌महंगी चिकित्सा के विरोध में 5 दिन से चल रहे जन आंदोलन धरना का अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया। एडीएम ने कहा हमें 10 दिन का समय चाहिए हम 10 दिन में आपको रिजल्ट देंगे सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि हम 10 दिन के बजाय आपको 15 दिन का टाइम देते हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम दिवाली कलेक्ट्रेट पर मनाएंगे और विक्टोरिया पार्क में नहीं हमारा जन आंदोलन धरना कलेक्ट्रेट पर होगा। आज की महापंचायत में हजारों किलोमीटर दूर से चलकर लोग गए सोनभद्र, उत्तराखंड, जौनपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, शामली, नोएडा, हरियाणा, अलीगढ़ आदि से हजारों की तादात में लोग जन आंदोलन में शामिल हुए। ट्रैक्टर ट्राली बसों से विक्टोरिया ग्राउंड भरा हुआ था ।
और विक्टोरिया पार्क में 5 दिन से लगातार सब्जी पूरी व चावल छोले का भंडारा परमानेंट चल रहा है। ‌वह पीने के पानी की सुविधा भी थी