जिस प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पति ,बच्चे ,घर-बार छोड़ा उसी प्रेमी ने ले ली जान

0
77
           रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                      जिस प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पति ,बच्चे ,घर-बार छोड़ा उसी प्रेमी ने ले ली जान
प्रयागराज। सोराव क्षेत्र के राम जानकी गेस्ट हाउस ओयो होटल में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर स्वयं ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय विवेक का शादीशुदा सुमन ( 35) से करीब 7 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते प्रेमीका सुमन ने अपने अपने प्रेमी के कारण पति बच्चों व ससुराल तक को छोड़ दिया था। और 2 साल से अपने मायके में रह रही थी। सुमन का प्रेमी विवेक उसको सोराबाद क्षेत्र के एक ओयो होटल में ले गया। दोनों रूम लेकर ओयो होटल में रुके। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ विवेक ने सुमन के दुपट्टे से फांसी लगाकर हत्या उसकी हत्या कर दी। दोनों रूम में रुके थे।
प्रेमी विवेक ने खुद ही थाने पहुंचकर किया सरेंडर
विवेक ने थाने पहुंच सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि सुमन क़ी 16 साल पहले रामआसरे से शादी हुई थी।
रामआसरे से उसके दो बच्चे भी थे। पति, बच्चों व ससुराल को छोड़ वह दो साल से अपने मायके में ही रह रही थी। विवेक ने बताया कि पिछले 7 सालों से सुमन उसके साथ रिलेशन में थी। युवक का कहना था कि सुमन अब उसे रिलेशन के बदले ब्लेकमेल कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और उसने सुमन को मौत के घाट उतार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here