गुरुवार देर रात सरकार ने 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है, सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर को मेरठ का मंडल आयुक्त बनाया गया है,मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है

0
52
     रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / लाइव जन वाणी न्यूज़                                                                                                                                               लखनऊ। गुरुवार देर रात सरकार ने 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर को मेरठ का मंडल आयुक्त बनाया गया है। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर फर्रुखाबाद के डीएम डॉक्टर विजय कुमार सिंह को मेरठ का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मेरठ की कमिश्नर जे. सेल्वा कुमारी को सचिव नियोजन एवं अर्थ व संख्या बनाया गया है। मेरठ के लोकप्रिय जिला अधिकारी रहे दीपक मीणा 2011 बैच के आईएएस को गाजियाबाद का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। दीपक मीणा की छवि राजनीतिक लोगों से लेकर आम आदमी तक बेहद अलग रही है ।                                                                                                                                                                                               पश्चिमी यूपी से उनका गहरा नाता रहा। ट्रेनिंग करने के बाद उनकी पहली नियुक्ति 2012 में अलीगढ़ में हुई थी। दीपक मीणा इसके बाद आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बने, फिर कुछ दिन के लिए अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रहे। 14 अगस्त 2014 से सीडीओ बुलंदशहर के रूप में कार्यरत रहे। 19 अक्टूबर 2014 से 12 अप्रैल 2015 तक सीडीओ अलीगढ़ के रूप में सेवाएं दी। इसके बाद मैनपुरी सीडीओ आगरा और सहारनपुर के पद पर कार्यरत रहे। दीपक मीणा को 26 अप्रैल 2017 को श्रावस्ती का डीएम नियुक्त किया गया एवं 8 जून 2019 को सिद्धार्थनगर के जिला अधिकारी बनाए गए। दीपक मीना मल शॉप से राजस्थान के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी खड़कपुर से इलेक्ट्रिकल में बीटेक किया है। मेरठ में तैनाती के दौरान उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा अपने संपूर्ण कार्यकाल में वे जनता में लोकप्रिय रहे। कार्यालय के अलावा उन्होंने अपने घर पर भी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर यथासंभव समाधान किया। दीपक मीणा का मेरठ कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। मेरठ कार्यकाल के दौरान उनके ऊपर किसी भी प्रकार का कोई आप नहीं लगा। उनकी छवि बेदाग व एक ईमानदार अधिकारी की राही है।                                                                                                                                                      पूरी सूची इस प्रकार है
सेल्वा कुमारी मेरठ मंडलायुक्त को सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद पर भेजा गया है। इसी के साथ नरेंद्र प्रसाद पांडे सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज भेजा गया है। सचिव खेलकूद कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल तथा महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक सुभाष एलवाई को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से मुक्त किया गया है।
बुलंदशहर के जिलाधिकारी भी बदले गए
रितु माहेश्वरी कमिश्नर आगरा मंडल को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मंडलायुक्त सहारनपुर ऋषिकेश भास्कर को मेरठ का कमिश्नर बनाया गया है। जिलाधिकारी मथुरा शैलेंद्र कुमार सिंह को मंडलायुक्त आगरा, जिलाधिकारी बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह को जिलाधिकारी मथुरा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण श्रुति को जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है।
अलीगढ़ मंडलायुक्त के कार्य क्षेत्र में बदलाव
चेत्रा वी. मंडलायुक्त अलीगढ़ को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, संगीता सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना को मंडलायुक्त अलीगढ़, अर्चना वर्मा विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के पद पर भेजा गया है।
विशाखा जी बने लखनऊ के जिलाधिकारी
जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री और अलीगढ़ के जिलाधिकारी विशाखा जी को लखनऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन को जिलाधिकारी अलीगढ़, शिव सहाय अवस्थी विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ बनाया गया है।
बिजनौर, गाजियाबाद के नए डीएम
अमित कुमार अग्रवाल जिलाधिकारी बिजनौर को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जसजीत कौर अपर आयुक्त मेरठ को जिलाधिकारी बिजनौर, नागेंद्र प्रताप जिलाधिकारी बांदा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जे रीभा निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण को जिलाधिकारी बांदा, इंद्र विक्रम सिंह गाजियाबाद जिलाधिकारी को सचिव कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के पद पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here