घर बुलाकर युवक की हत्या के मामले मे कार्यवाही न होने पर परिजन पहुंचे एसएसपी ऑफिस

0
42
              नरेंद्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                                          घर बुलाकर युवक की हत्या के मामले मे कार्यवाही न होने पर परिजन पहुँचे एसएसपी ऑफिस                                                                                       Family reached SSP office after no action was taken in the case of murder of a youth by calling him home
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित गगन कुंज कॉलोनी के रहने वाले युवक की हत्या के मामले में कार्यवाही न होने पर दर्जनों लोगों ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर दिया। पीड़ित लोगों का आरोप था कि आरोपी को नामजद करने के बाद भी पुलिस आरोपी पर कार्यवाही नही कर रही है। पीड़ित लोगों ने मामले की शिकयत अधिकारियों से कर कार्यवाही की मांग की है।
गंगन कुंज के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामवीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे रजत नायक का 11 सितम्बर को संगदिग्ध अवस्था में शव मिला था पुलिस के द्वारा जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने शव की पहचान रजत के रूप में की थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रजत को कॉलोनी का ही रहने वाला वंश अपने साथ ले गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि रजत के पैरों में चप्पल मौजूद थी उसकी नहीं थी परिवार के लोगों को उसकी हत्या कश्यप हुआ जिसके बाद पीड़ित परिवार ने वंश अभिषेक और तुषार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। आप है की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने पर कार्यवाही नहीं की।
रामवीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे रजत का पास की ही रहने वाली मनीषा नाम की युवती से प्रेम चल रहा था। इसी को लेकर आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर दी आरोपियों के खिलाफ नाम जब तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है। मंगलवार को रामवीर सिंह दर्जनों लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंच गया और प्रदर्शन कर दिया मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों में पीड़ित लोगों को मामले की जांच कर कर न्याय का भरोसा दिया है।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here