देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति -मदन भैया विधायक खतौली

0
41
                   रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                        देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति
-मदन भैया विधायक खतौली
लोनी । देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। मनमोहन सिंह एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ बहुत बड़े अर्थशास्त्री थे। जब पूरी दुनिया मंदी के दौर से जूझ रही थी तब इन्हीं डॉक्टर मनमोहन सिंह की विद्वता और दूरदर्शिता से ही भारत की अर्थव्यवस्था को डांवाडोल होने से बचा कर भारत को वैश्विक मंदी से बचाया जा सका था। भारत में आर्थिक उदारीकरण डॉक्टर मनमोहन सिंह की ही सूझबूझ का परिचय था। इसके अतिरिक्त डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल में आम जनता को दिए गए शिक्षा और सूचना जैसे कई अधिकार और आर्थिक सुधारों को देश की आम जनता कभी नहीं भूल पाएगी। मौन रहकर देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने वाले भारत मां के महान सपूत डॉ मनमोहन सिंह का निधन निश्चित तौर पर राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। देश के वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित करने वाले ऐसे महान विद्वान, अर्थशास्त्री और पद्म भूषण डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर अपार दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रिय जनों को दिल की गहराइयों से संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र की प्रति समर्पण भाव से आपकी सेवा के लिए तहे दिल से धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलाव के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।
“जमाना कर ना सका उनका अंदाज
वह आसमान था लेकिन सर झुका के चलता था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here