प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर  कस्बे के होटल के सामने गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है

0
59
जन वाणी न्यूज़                                                                                    रायबरेली। प्रयागराज-रायबरेली मार्ग पर जगतपुर  कस्बे के होटल के सामने गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में परिवार बाल बाल बच गया । दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री का बेटा घायल हो गया है। उन्हें प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। ‌ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य रात करीब 10:00 बजे अपनी पत्नी अंजली व बेटी अग्रिमा के साथ कर द्वारा अपनी ससुराल पिछवारा से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। इस दौरान कस्बे के बीचो-बीच एक होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कर में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री के बेटे योगेश मौर्य घायल हो गए। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here