रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़
जीजा ने ही शादी कराई और फिर खुद ही एक महीने बाद साली को आधी रात में लेकर फरार हो गया
ललितपुर। 20 वर्षीय नव विवाहित शबनम की शादी एक माह पहले बिलाल से हुई थी। शादी को जीजा आशिक अली ने कराया था। अब आधी रात शबनम अपने जीजा संग ही फरार हो गई। अब शबनम की बहन शाहिना का घर भी उजड़ गया। उसके 2 बच्चे भी है।
बिलाल ने बताया कि घटना वाली रात वह पत्नी शबनम के साथ कमरे में सो रहा था। करीब रात 1 बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी गायब थी। पहले घर में तलाश की, फिर मेन गेट तक पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शक होने पर सीसीटीवी चेक किया तो पत्नी जीजा आशिक की कार में बैठकर जाती दिखी।
बिलाल ने कहा, अब मैं उसे अपने पास नहीं रखूंगा। जो पैसे और गहने वह लेकर गई है, वो वापस कर दे। आशिक ने जो शादी कराई थी, अब वही मेरी बर्बादी का कारण बना है। उसे भी शादी में किए गए खर्च की भरपाई करनी होगी।”