रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़
बरेली। सीबीगंज क्षेत्र में अजीबो- गरीब प्रकरण सामने आया है। सुहागरात पर ही एक दुल्हन ने पति को शारीरिक रूप से दुर्बल बताकर अपने मायके चली गई। इसके उपरांत शादी करने वाले को मायके वालों ने घर में बंधक बनाकर पीटा। रुपये व सामान लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। समझौते के लिए हुई पंचायत में नतीजा नहीं निकला। पीड़ित बिचौलिए की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके द्वारा बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति के कहने पर एक गांव में ही अपने बेटे का निकाह तय कराया था। गत 28 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी के एक बरातघर में निकाह संपन्न हुआ। और इसके बाद विदाई होकर दुल्हन ससुराल पहुंची।दुल्हन ने पति को शारीरिक रूप से दुर्बल बताया।दुल्हन का कहना था कि सुहागरात के समय उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। यह जानकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसी वक्त उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। यह सूचना मिलने पर अगले ही दिन पिता बेटी की ससुराल पहुंचा और बेटी को अपने साथ ले आया।इसके पश्चात लड़की के परिजनों ने शादी कराने वाले बिचौलिये को रविवार शाम अपने घर बुलाया। बिचौलिये के अनुसार उसके साथ जमकर मारपीट की गई व उसकी जेब में रखे रुपये, सोने की अंगूठी एवं मोबाइल छीन लिया। और उसे एक कमरे में रात भर बंधक बनाकर रखा। सूचना पाकर पुलिस रविवार रात करीब तीन बजे मौके पर पहुंची और बिचौलिए को छुड़ाया। इस प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई। पीड़ित ने दुल्हन के परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।