गर्लफ्रेंड को मेसेज करने वाले युवक पर प्रेमी को इतना गुस्सा आया की उसने लाशें बिछा दी। मेसेज करने वाले सिक्योरिटी गार्ड युवक व उसके साथी की हत्या कर दी

0
55
                                जन वाणी न्यूज़                                                      बैंगलुरु। गर्लफ्रेंड को मेसेज करने वाले युवक पर प्रेमी को इतना गुस्सा आया की उसने लाशें बिछा दी। मेसेज करने वाले सिक्योरिटी गार्ड युवक व उसके साथी की हत्या कर दी। मृतक विक्रम सिंह नेपाल व छोटो तुरी बिहार का रहने वाला था l पुलिस द्वारा दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है। हत्यारे समर व संगम निवासी नेपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
समर ने हत्या के पीछे की वजह बताई की विक्रम सिंह ने समर की प्रेमिका को मैसेज किए थे। उसे वह वीडियो कॉल भी करता था। इसको लेकर गुस्साए समर ने अपने दोस्त संगम के साथ मिलकर विक्रम के ड्यूटी स्थल फैक्ट्री मे आया और हमला कर उसकी हत्या कर दी। विक्रम के बचाव मे आए छोटो तुरी को दोनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक फैक्ट्री मे सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here