जन वाणी न्यूज़ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की बधाई दी। लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ‘अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! कृपानिधान प्रभु श्री राम व माता जानकी सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, यही कामना है… जय सियाराम!’