शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा का रखा जाएं विशेष ध्यान: कमिश्नर ऑफ पुलिस जे. रविन्द्र गौड़

0
19

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                       

महापौर सुनीता दयाल, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने की शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा

शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा का रखा जाएं विशेष ध्यान: कमिश्नर ऑफ पुलिस जे. रविन्द्र गौड़

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनायें, ना हो कोई परेशान: जिलाधिकारी दीपक मीणा

गाज़ियाबाद। जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कमिश्नर ऑफ पुलिस जे. रविन्द्र गौड़, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा संयुक्त रूप से कांवड़ कन्ट्रोल रूम मेरठ रोड़ तिराहा व श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर स्थित कांवड़ कन्ट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर शिवभक्तों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेरठ रोड तिराहे पर नगर निगम गाजियाबाद द्वारा शिव भक्तों के उत्साहवर्धन हेतु पुष्प वर्षा का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर सुनीता दयाल, कमिश्नर ऑफ पुलिस जे. रविन्द्र गौड़, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गयी।

कमिश्नर ऑफ पुलिस जे. रविन्द्र गौड़ ने कहा कि “शिवभक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।” उन्होंने पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने व संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि “कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुगम बनाना प्राथमिकता है, ताकि किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्गों की साफ-सफाई, रात्रि प्रकाश, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधा जैसी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रह जाए। उन्होंने यह भी कहा कि “कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना ही हमारा उद्देश्य है, और इसके लिए समस्त प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है।

नगरायुक्त व मुख्य विकास अधिकारी ने भी सम्बन्धित विभागों को आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और शांति के वातावरण में सम्पन्न हो सके।
इस दौरान जिला​ प्रशासन, पुलिस विभाग, जीडीए, नगर निगम, सिविल डिफेन्स सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here