मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि- वीरा ने कहा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले को ऐसी सजा मिलनी चाहिए की नजीर बन जाए

0
53
         रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  /जन वाणी न्यूज़                                  मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मेरठ में इसके विरोध में करीब 5 हजार लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रोकने पर पत्थर भी फेंके। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस पत्थर बाजी में कोई घायल नहीं हुआ है। दूसरी और मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि- वीरा ने कहा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले को ऐसी सजा मिलनी चाहिए की नजीर बन जाए। मुरादाबाद सांसद ने यति नरसिंहानंद के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। आगरा में मुस्लिम समाज की महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिलाओं के हाथों में पोस्टर थे जिन पर लिखा था पैगंबर की शान में गुस्ताखी करने वालों को फांसी हो। दूसरी और यति नरसिंहानंद के समर्थन में गाजियाबाद व मेरठ में हिंदू संगठनों ने भी प्रदर्शन किया और मांग की की यति नरसिंहानंद को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जाए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना था कि यति नरसिंहानंद 3 दिन से लापता है पुलिस उनका कोई पता नहीं बता रही है। बताया जा रहा है कि मेरठ में निकले गए जुलूस में बच्चों को आगे कर दिया गया था। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया विभिन्न इलाकों से लोग नारेबाजी करते हुए सभा स्थल तक पहुंचे। प्रदर्शनकारी मुस्लिम समुदाय के लोगों के हाथों में तिरंगा झंडा था। सभा में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर सजा नहीं दिलाई गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। मुस्लिम समाज बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दिखाएगा। मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया की अन्य स्थानों की तरह मंडली में भी जुलूस निकल गया था इसमें बच्चों को आगे करके लोग जुलूस निकल रहे थे। एक तरह से माहौल बिगड़ने की कोशिश की जा रही थी। इसके लिए पुलिस बाल को मौके पर लगाया गया था। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोका इस दौरान पत्थर चले या नहीं इसकी जांच कराई जा रही है।
     सड़क पर जुलूस निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here