लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सनसनी: बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

0
1
Oplus_131072

जन वाणी न्यूज़

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सनसनी: बैंक गार्ड ने मैनेजर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

जन वाणी संवाददाता

गाजियाबाद। जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में तैनात गार्ड ने ही बैंक मैनेजर को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, बैंक के मैनेजर अभिषेक को उसी शाखा में तैनात गार्ड रविन्द्र ने गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। घायल मैनेजर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीण जोन के पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को आरोपी गार्ड की तलाश में लगा दिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद बैंक परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दिनदहाड़े बैंक के अंदर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here