रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़ देहरादून। वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवाकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उन्हें इससे पहले सेवा विस्तार भी मिल चुका है। इसी को देखते हुए शासन स्तर पर नए मुख्य सचिव की तैनाती के लिए पहले से ही कसरत शुरू कर दी गई थी। ऐसे में 1992 बैच के आईएएस आनंद बर्द्धन का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। उनके समकक्ष दो आईएएस अधिकारीयों की मुख्य सचिव बनने के लिए सेवा अवधि पूर्ण नहीं पाई गई थी। इसी को देखते हुए आज सरकार ने आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में आज अपर सचिव रीना जोशी ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि शासन ने आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करना है। आज अगले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीएम से भेंट की। इधर बताया जा रहा है कि मौजूदा मुख्य सचिव को जल्द ही राज्य का अगला मुख्य सूचना आयुक्त बनाया जा सकता है।देहरादून। वरिष्ठ आईएएस आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया गया है। मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवाकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। उन्हें इससे पहले सेवा विस्तार भी मिल चुका है। इसी को देखते हुए शासन स्तर पर नए मुख्य सचिव की तैनाती के लिए पहले से ही कसरत शुरू कर दी गई थी। ऐसे में 1992 बैच के आईएएस आनंद बर्द्धन का नाम सबसे ऊपर माना जा रहा है। उनके समकक्ष दो आईएएस अधिकारीयों की मुख्य सचिव बनने के लिए सेवा अवधि पूर्ण नहीं पाई गई थी। इसी को देखते हुए आज सरकार ने आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में आज अपर सचिव रीना जोशी ने आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि शासन ने आनंद बर्द्धन को उत्तराखंड का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें एक अप्रैल को पदभार ग्रहण करना है। आज अगले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीएम से भेंट की। इधर बताया जा रहा है कि मौजूदा मुख्य सचिव को जल्द ही राज्य का अगला मुख्य सूचना आयुक्त बनाया जा सकता है।