थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा यात्री का थैला काटकर चांदी चोरी करने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1.260 किलोग्राम चांदी बरामद

0
30
             रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                                                                        थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा यात्री का थैला काटकर चांदी चोरी करने वाला शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1.260 किलोग्राम चांदी बरामद
                                                                                                                   मेरठ। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शामली से मेरठ के लिए आने के दौरान वादी के भैसाली बस स्टैण्ड पहुचने पर अज्ञात चोर द्वारा वादी का बैग काटकर बैग मे रखे 2 किलो 250 ग्राम कच्ची चाँदी व 15 ग्राम कच्चा सोना चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में वादी दर्शन लाल कपूर पुत्र श्री सुन्दर लाल कपूर निवासी मौहल्ला धर्मपुरा थाना कोतवाली शामली की तहरीर के आधार पर दिनांक 17.06.2025 को थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 154/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. आसिफ पुत्र सईद उर्फ सईउद्दीन नि0 म0नं0 334 फिरोजनगर जाली वाली गली थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ उम्र करीब 40 वर्ष, 2. शाहरुख पुत्र अनवर नि0 नई बस्ती टावर वाली गली लावड थाना इंचोली जनपद मेरठ उम्र करीब 54 वर्ष, 3. सलमान पुत्र अलीमुद्दीन नि0 तारापुरी गली नं0 06 थाना लिसाडीगेट मेरठ उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने चोरी गये माल को कैण्ट रेलवे स्टेशन के पास छिपाना बताया। अभियुक्तगण को बरामदगी हेतु अभियुक्तगण द्वारा बताये स्थान पर ले जाया गया । बरामदगी के दौरान अभियुक्त शाहरुख पुत्र अनवर निवासी नई बस्ती टावर वाली गली लावड थाना इंचोली मेरठ, एक उ0नि0 की पिस्टल छीनकर भाग गया तथा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करने पर अभियुक्त शाहरुक शाहरुख ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त शाहरुख उपरोक्त पैर मे गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1.25 किलोग्राम चांदी बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः1.आसिफ पुत्र सईद उर्फ सईउद्दीन नि0 म0नं0 334 फिरोजनगर जाली वाली गली थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ उम्र करीब 40 वर्ष,2.शाहरुख पुत्र अनवर नि0 नई बस्ती टावर वाली गली लावड थाना इंचोली जनपद मेरठ उम्र करीब 54 वर्ष,
3.सलमान पुत्र अलीमुद्दीन नि0 तारापुरी गली नं0 06 थाना लिसाडीगेट मेरठ उम्र करीब 28 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः1.260 किलोग्राम चांदी अपराधिक इतिहास अभियुक्तगणः
अभियुक्त- शाहरुख पुत्र अनवर का आपराधिक इतिहासः
1.मु0अ0स0- 160/2019 धारा 411/414/420/465 भादवि थाना इंचौली 2.मु0अ0स0- 165/2019 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना इंचौली 3.मु0अ0स0 289/2022 धारा 307 भादवि थाना मेडीकल कालेज मेरठ
4.मु0अ0स0 291/2022 धारा 25/27/3/5 आर्म्स एक्ट थाना मेडीकल कालेज मेरठ, 5.मु0अ0स0 292/2022 धारा 411/412/414/465 भादवि थाना मेडीकल कालेज मेरठ
6.मु0अ0स0 97/2021 धारा 379/411 भादवि थाना लालकुर्ती जनपद मेरठ
7.मु0अ0स0 221/2017 धारा 18/27 एन0डी0पी0एस एक्ट थाना सिविस लाईन्स जिला मुजफ्फरनगर
8.मु0अ0स0 711/2015 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाईन्स जिला मुजफ्फरनगर
9.मु0अ0स0 451/2020 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना चांदपुर जिला बिजनौर
10.मु0अ0स0 453/2020 धारा 307/399/402/411/413/414/420/468 भादवि थाना चांदपुर जिला बिजनौर
11.मु0अ0स0- 454/2020 धारा 25/3 आर्म्स एक्ट थाना चादपुर जिला बिजनौर
12.मु0अ0स0 निल/2025 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414 भादवि थाना नौचन्दी जनपद मेरठ
अभियुक्त- आसिफ पुत्र सईद उर्फ सईउद्दीन का आपराधिक इतिहासः
1.मु0अ0स0 228/2017 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद मेरठ
2.मु0अ0स0 451/2021 धारा 379/411 भादवि थाना नौचदी थाना मेरठ
3.मु0अ0स0 83/2018 धारा 135 विद्युत अधि0 थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ
4.मु0अ0स- 03/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सदर बाजार जनपद मेरठ
5.मु0अ0स0 निल/2025 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/414 भादवि थाना नौचन्दी जनपद मेरठ
6.मु0अ0स0 499/2021 धारा 392 भादवि थाना नौचंदी जनपद मेरठ
अभियुक्त – सलमान पुत्र अलीमुद्दीन का आपराधिक इतिहासः
1.मु0अ0स0- 287/2020 धारा 188/269/270 भादवि व 3 महामारी अधि0 थाना मेडीकल कांलेज मेरठ
2.मु0अ0स0- 212/2016 धारा 414 भादवि थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ
3.मु0अ0स0 245/2018 धारा 25/4 थाना सदर बाजार जनपद मेरठ

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here