रविंद्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़
- आरटीओ
गाजियाबाद ने फहराया ग्वाटेमालामें साहित्य और संस्कृति का परचम
अमेरिका ग्वाटेमाला। होंडुरास और अल सल्वाडोर (मध्य अमेरिका) के संयुक्त भारतीय दूतावास में 24 सितंबर को प्रवासी भारतीय समुदाय के बीच आयोजित
” हिंदी भाषा: हमारी पहचान” विषयक कार्यक्रम में आरटीओ गाजियाबाद के.डी.सिंह गौर, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के आयोजक भारतीय राजदूत डा.मनोज महापात्र की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में आरटीओ के.डी.सिंह गौर द्वारा भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी पर सारगर्भित विचार रखे गए।
आरटीओ के.डी.सिंह गौर ने बताया कि उपस्थित प्रवासी भारतीय समुदाय में अपनी भाषा हिंदी को लेकर रुचि और उत्साह, सुखद और आश्वस्त करने वाला था। भारत के विभिन्न प्रांतों से आकर ग्वाटेमाला में रह रहे, काम कर रहे भारतीयों को एक भाषा सूत्र में बंधे होने का अहसास ही उन्हे यहां अपनी अलग पहचान और सामुदायिकता का बोध कराता है।
उक्त कार्यक्रम में, गत 24 सितंबर को दूतावास द्वारा आयोजित हिंदी भाषी और अहिंदी भाषी प्रवासी भारतीयों के लिए निबंध, कविता, एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त प्रतियोगियों को सिंह द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के बाद श्रीमती एवं मनोज महापात्र ने के डी सिंह गौर तथा उनकी धर्मपत्नी प्रियंका सिंह के सम्मान में एक प्रीतिभोज का आयोजन किया। जिसमे ग्वाटेमाला के सभी सम्मानित प्रवासी भारतीय उद्योगपति, साहित्यकार, कलाकार, कवि और लेखकगण उपस्थित थे।
भारतीय साहित्य और संस्कृति के प्रसार की इस कड़ी में 25 सितंबर को ग्वाटेमाला की 348 साल पुरानी यूनिवर्सिटी सैन कार्लोस डी ग्वाटेमाला में विश्विद्यालय के छात्रों के बीच ” भारतीय भाषाएं, साहित्य और संस्कृति : वैश्विक परिदृश्य” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सिंह का अकादमिक व्याख्यान हुआ, जिसमे विश्विद्यालय प्रबंधन, विभागाध्यक्ष और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।