रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़ रईसजादों की फॉर्चूनर कार
रईसजादों ने महिला डांसरों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। रेप की घटना को अंजाम देने वाले सभी आठ दुष्कर्मी युवक सलाखों के पीछे। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल।
कुशीनगर। रईसजादों ने जन्मदिन पार्टी के नाम पर दो डांसरों को लग्जरी कारों से अगवा कर लिया। फिर सभी आरोपियों ने मिलकर डांसर युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को निसार अंसारी व आदित्य साहनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों की टांग में गोली लगी है । इसके अलावा पुलिस द्वारा आर्थक सिंह निवासी गोरखपुर, डॉ. विवेक सेठ निवासी झुंगिया गेट, कृष तिवारी निवासी नारायण नगर, अस्वन सिंह निवासी गोरखपुर, नागेंद्र यादव देवरिया और अजीत सिंह निवासी कुशीनगर को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोप है कि इन लोगो ने जन्मदिन पार्टी में डान्स के नाम पर बंगाल की इन लड़कियों को जबरन इनके घरों से किडनेप किया था। और सभी ने मिलकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को फरार दो अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों की टांग में गोली लगी है। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई दोनों फॉर्च्यूनर कारों को भी बरामद कर लिया है।