सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत व्यवसायिक वाहनों में लगवाए रिफ्लेक्टर, 15 वाहनों के किए चालान

0
19
                    जन वाणी न्यूज़                                                       सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत व्यवसायिक वाहनों में लगवाए रिफ्लेक्टर, 15 वाहनों के किए चालान
प्रवर्तन अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु किया जागरूक
गाजियाबाद। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, परिवहन अनुभाग-3 के निर्देश अनुसार 2. अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा” का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त के क्रम में आज 3 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग गाजियाबाद के समस्त प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा व्यवसायिक वाहनों में रिफ्लेक्टर ने लगे होने के संबंध में अभियान चलाया गया। इसके दृष्टिगत 62 वाहनों में रिफ्लेक्टर लगवाया गया, साथ ही वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप न लगे होने पर 15 वाहनों का चालान भी किया गया। इस दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।              

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here