
बहराइच। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हजारों लोगों की भीड़ द्वारा अस्पताल में आग लगा दी गई। कई दुकानों शोरूम को आपके हवाले कर दिया गया। प्रशासन द्वारा हिंसा प्रभावित इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में पथराव व आगजनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 20 राउंड से ज्यादा गोली भी चलाई गई। गोली लगने से 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई।
इस घटना के बाद बाद राजनीति भी गरमा गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिंसा जल्द से जल्द रोकी जाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा देकर मठ चले जाना चाहिए। सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने घटना को दुखद बताया है। सपा नेता एसटी हसन ने सरकार से कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
हजारों की भीड़ द्वारा अस्पताल में आग लगा दी गई। कई शोरूम-दुकानों को जलाकर राख कर दिया।
हजारों की भीड़ने अस्पताल में आग लगा दी।
प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार द्वारा सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा एक्स लिखा- बहराइच में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रियंका ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि तत्काल एक्शन लिया जाए। लोगों को विश्वास में लें और हिंसा को अति शीघ्र रोकें। घटना के लिए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
अजय राय बोले- मुख्यमंत्री योगी को इस्तीफा देकर मठ में चला जाना चाहिए
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। बहाराइच में गोली चली है। प्रदेश को संभालना योगी के बस का नहीं है। उनको तत्काल इस्तीफा देकर मठ चला जाना चाहिए। कभी अल्पसंख्यक को मारा जा रहा है। कभी अगड़ों को मारा जा रहा है। प्रदेश में मारामारी मची हुई है।
बहराइच हिंसा में 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा की हत्या की गई है।
अवधेश प्रसाद ने कहा- यह घटना बहुत ही दुखद है।
सपा सांसद ने कहा इस मौके पर सभी से निवेदन है कि सभी सौहार्द कायम करने में मदद करें। आगे कोई घटना न हो और शांति कायम करने में अपना हर तरह से योगदान दें। यह घटना जांच का विषय है। मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री इन हालातों को काबू करने में जल्द सफल होंगे, में ऐसी ऐसी कामना करता हूं।
समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा- किसी समुदाय को दूसरे समुदाय द्वारा भड़काना नहीं चाहिए। पत्थरबाजी नहीं होनी चाहिए। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। कानूनी तरीके से अपनी समस्या प्रशासन को बतानी चाहिए। कुछ लोग समुदायों को भड़काते हैं। नमाज के समय मस्जिदों के पास लाउडीस्पीकर पर संगीत बजाते हैं। ज्यादातर जगहों पर जहां ऐसी झड़पें होती हैं, वहां ऐसी वारदात हिंदू-मुस्लिम हिंसा में बदल जाती हैं। इससे देश और समाज को काफी होता है। जो लोग कानून हाथ में लेते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस घटना को लेकर शाहनवाज हुसैन बोले- विपक्ष राजनीतिक रोटी सेंक रहा है।
भाजपा नेता ने कहा- ये दुखद है कि दुर्गा पूजा विसर्जन पर लगातार पथराव हो रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन इसे काबू करने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। उनका कहना था कि कांग्रेस व सपा तो हमेशा ही इस तरह की घटनाओं पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में जुगत में रहती हैं। लेकिन देश की जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि कोई भी साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा- उत्तर प्रदेश की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। दंगाइयों को संरक्षण देने वाले एक बार फिर सक्रिय हो रहे हैं। लेकिन सरकार हमें सतर्क व सजग रहना होगा। किसी को भी प्रदेश के उज्जवल भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता मनीष ने कहा कि उपद्रवियों ने श्रद्धालु की हत्या की है
बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ उपद्रवियों ने हमला करके एक श्रद्धालु की हत्या कर दी। मुख्यमंत्री योगी द्वारा इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के मुख्य आरोपी सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सख्त कार्रवाई की जा रही है

