
लोनी। क्षेत्र के कई मुस्लिम परिवारों में इको फ्रेंडली ईद मनाई गई। इन लोगों द्वारा केक पर बकरे की तस्वीर लगाकर सांकेतिक कुर्बानी दी गई। यह पहल भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा की गई अपील पर की गई। पिछले कई वर्षों से लोनी क्षेत्र के अनेकों मुस्लिम परिवार विधायक की पहल पर इको फ्रेंडली ईद मनाते आ रहे हैं। इस बार भी भाजपा विधायक ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से सांकेतिक रूप से केक का बकरा बनाकर कुर्बानी करने की अपील की थी। इसी पर अमल करते हुए मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने सांकेतिक रूप से केक पर बकरे की तस्वीर लगाकर कुर्बानी देते हुए ईद मनाई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था की विधायक नंदकिशोर गुर्जर हमारे आदर्श हैं। और उनके समझाने पर इन लोगों ने इस तरह से ईद मनाने का फैसला लिया है। इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि सभी वार्डों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ इको फ्रेंडली ईद मनाई उन्होंने बताया कि दुनिया के कई देशों में कुर्बानी पर प्रतिबंध है मोरक्को के प्रधानमंत्री ने भी इस बार कुर्बानी पर रोक लगाई है। विधायक का कहना था कि इस प्रकार ईद मनाने से प्रदूषण नहीं फैलता और कोरोना जैसी बीमारियों का खतरा भी बहुत हद तक टाला जा सकता है। विधायक का कहना था कि मोहम्मद साहब शाकाहारी थे और उन्होंने मांस से बीमारी फैलने तथा दूध से शिफा मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों को मोहम्मद साहब के दिए हुए संदेश पर अमल करना चाहिए। विधायक ने उम्मीद जताई कि आने वाले टाइम में लोनी क्षेत्र में जीव हत्या पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी और मुस्लिम समाज के लोग उनकी पहल पर पिछले कई वर्षों से इको फ्रेंडली ईद मना रहे हैं यह संख्या हर बार बढ़ती जा रही है।