पलवल नंबरदार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न बिजेंदर नागर बने जिला नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान

0
36

 

 

                                    जन वाणी न्यूज़                                                      पलवल। बुधवार को जिला नंबरदार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से विजेंद्र पाल नागर को जिला प्रधान चुना गया। इसके अलावा राजपाल प्रभात को उप प्रधान, रमेश चंद बडोली को महासचिव, भीम फिरोजपुर व उमेश होड़ल को सचिव, प्रताप सिंह को संगठन सचिव, गंगा प्रसाद ताराका को कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह को ऑडिटर व किशन सिंह तेवतिया को प्रमुख सलाहकार चुना गया। जिले के सभी नंबरदारों ने इस चुनाव में भाग लिया। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी ग्रामीणों एवं संगठन के हित में कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here