ग्राम पंचायत कुम्हैड़ा, अमीरपुर गढ़ी में आरआरसी सेंटर का संचालन सुचारु रूप से शुरू

0
47
जन वाणी न्यूज़                                                                                      ग्राम पंचायत कुम्हैड़ा, अमीरपुर गढ़ी में आरआरसी सेंटर का संचालन सुचारु रूप से शुरू
ग्राम प्रधान बिजेंद्र कुमार ने केचुएं द्वारा बनाई वर्मी कम्पोस्ट खाद्य डीएम, सीडीओ एवं डीपीआरओ को की भेंट
गाजियाबाद। ग्राम पंचायत कुम्हैड़ा, अमीरपुर गढ़ी में आरआरसी सेंटर का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया है ग्राम पंचायत ई रिक्शा के द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही है। जिसमें प्रत्येक परिवार से प्रतिमाह रूपये 50 व किराने की दुकान से प्रतिमाह रूपये 100 का शुल्क लिया जाता है। जिससे ग्राम पंचायत अपनी स्वयं की आय अर्जित कर रही है। ग्राम पंचायत द्वारा एक माह में 6750 की आय अर्जित की गई है। कूड़े को ई रिक्शा के माध्यम से आर आर सी सेंटर ले जाया जाता है और वहीं पर प्लास्टिक कूड़े, लोहा कूड़ा, कांच कूड़ा सब को अलग अलग पृथक कर बिक्री किया जाता है। साथ ही साथ ग्राम पंचायत गोबर, खाद्यय पदार्थ, खराब फल/सब्जी व छिलके सहित अन्य के माध्यम से केचुएं द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद भी बना रही है। जिस खाद की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी है। ग्राम प्रधान बिजेंद्र कुमार का कहना है की जल्दी ही नर्सरी से संपर्क कर ग्राम पंचायत यह खाद नर्सरी को उचित मूल्य में बेचेगी। जिससे ग्राम पंचायत अपनी स्वयं की आय में वृद्धि करेगी। ग्राम पंचायत के द्वारा तैयार वर्मी कंपोस्ट खाद को ग्राम प्रधान द्वारा जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल व जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप द्विवेदी को भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here