गंगा दशहरा के अवसर पर चाक चौबंद रहेगी तीर्थ नगरी बृजघाट की सुरक्षा व्यवस्था:उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी

0
35

 

                          रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़                                                                                                                               गंगा दशहरा के अवसर पर चाक चौबंद रहेगी तीर्थ नगरी बृजघाट की सुरक्षा व्यवस्था                                                                                                                 मेरठ। ज्येष्ठ दशहरा के अवसर पर गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियो के विभिन्न घाटो पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान व पूजा अर्चना की जाती है तथा मेलो का आयोजन भी किया जाता है। इस अवसर पर काफी संख्या मे श्रद्धालू घाटो पर एकत्रित होते है। परिक्षेत्र के जनपद हापुड के तीर्थनगरी ब्रजघाट मे आसपास व दूरदराज से लाखो की संख्या मे श्रद्धालुजन के गंगा स्नान हेतु आने की सम्भावना रहती है।

जनपद हापुड को मेरठ परिक्षेत्र से 5 पुलिस उपाधीक्षक, 20 निरीक्षक, 120 उपनिरीक्षक, 300 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 25 महिला उपनिरीक्षक, 110 महिला मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 15 उपनिरीक्षक यातायात, 40 मुख्य आरक्षी/आरक्षी यातायात व 02 कम्पनी पीएसी का आवंटन किया गया है।गंगा दशहरा पर परिक्षेत्र के चारो जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत एवं हापुड़ में  कुल 22 घाटों पर स्नान होगा, जिनमे जनपद मेरठ मे 4, जनपद बुलन्दशहर मे 14, जनपद बागपत मे 1, व जनपद हापुड मे 3 घाट है। इस अवसर पर लगभग 14-15 लाख श्रद्धालुओ की भीड अनुमानित है। परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 94, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 88  एवं आयोजको/ संचालको के साथ 87 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदो में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 सीओ, 79 निरीक्षक, 503 उ0नि0, 605 मु0आ0, 604 आरक्षी,  160 हो0गार्ड/पीआरडी एवं 2 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापक इन्तजाम करने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियो को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
रुट डायवर्जन के सम्बन्ध मे पडौसी जनपदो से सम्नवय स्थापित कर लिया जाए जिससे श्रद्धालुओ के साथ साथ आम नागरिको को भी यातायात सम्बन्धित किसी असुविधा का सामना न करना पडे।श्रद्धालुओं के लिए एक सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थल तैयार किया जाए।स्नान की पूर्व संध्या से  गंगा के तटवर्ती क्षेत्र मे पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन की चैकिंग की जाए।ए एस चैक टीम लगाई  जाये जिसे वाहनों / डस्टबिन आदि की चैकिंग हेतु निर्देशित किया जाये व एलआईयू को भी सक्रिय रखा जाए।डयूटी पर मौजूद कर्मचारीगण लगातार सीटी बजा कर श्रद्धालुओं का आवागमन कराते रहने एवं अनावश्यक रुप से श्रद्धालुओं को न रोके जाने के निर्देश दिये गये।गोताखोरो के साथ मीटिंग कर ली जाए तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर एवं नाव को तैयार स्थिति में रखा जाए। बैरिकैटिंग की व्यवस्था कर सभी बैरियर पर पुलिस टीम सतर्क रखी जाए, पिकेट एवं चैकिंग प्वाइंट बढा लिये जाये।ट्रैफिक कन्ट्रोल के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर मेला परिसर की समुचित साफ सफाई रखी जाए।ऑटो/ ई रिक्शा पार्किंग से अंदर स्नान घाट तक न आने दिये जायें ।इसका विशेष ध्यान रखा जाये कि सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहे और समय समय पर इनको चैक कराते रहे साथ ही कैमरे बढाने हेतु निर्देशित किया गया।आने जाने वाले रास्तो/कस्बे के अन्दर भी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जाए । स्वास्थय विभाग से सम्पर्क कर एम्बुलेन्स की उपलब्धता बढायी जाये।  गुण्डा दमन दल को क्रियाशील किया जाए जो जेब कतरों, चोर, चेनस्नेचर, मनचलो पर कार्यवाही करते रहे।.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here