सोमवार को किसानों के मसीहा, भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती , बंथला गांव में मनाई गई

0
22
                प्रदीप बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                                  लोनी। सोमवार को किसानों के मसीहा ,भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती , बंथला गांव में मनाई गई। इस अवसर पर विधायक मदन भैया ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता और जन समूह से चौधरी साहब के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की । इस मौके पर लोनी विधानसभा के सैकड़ों गणमान्य लोगों के अलावा राष्ट्रीय लोकदल के समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शपथ ली कि आरएलडी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने और आत्मसात करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल लोनी विधान सभा अध्यक्ष इंद्रपाल कसाना, नगर अध्यक्ष अफजल भैया, महिला नगर अध्यक्ष कल्पना , सभासद राशिद वारसी, सुमित पार्चा जिला महासचिव अमित त्यागी मंडोला, महासचिव युवा लोकदल आदेश धामा ,समाजसेवी मुरारी लाल लोहरा,जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना ,मनवीर प्रधान बंथला,जवाहरलाल मास्टर ,जयपाल चौधरी,संजीव जंगाला, नरेश चौधरी, विकास चौधरी अनुज चौधरी ग्राम बंथला,सुधीर तोमर ,सोनू पोसवाल, विपिन त्यागी, नकुल त्यागी ,दीपक कश्यप ,बलबीर सिंह ,मास्टर शोभाराम सभासद मनवीर बंसल, कुलदीप पंडित,नीरज सादुल्लाबाद मास्टर सोहनबीर पाल, दिलबाग गोस्वामी, अजीत कुमार नेता , जोनी त्यागी मीरपुर, मोतीलाल चौरसिया, मोनू माहेश्वरी, अमित खटीक, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here