अधिकारी रखें ध्यान, छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े: अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह

0
21
     रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                      अधिकारी रखें ध्यान, छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े: अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह
अपने—अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी: अपर जिलाधिकारी
अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की कि कोई भी नया छठ घाट ना बनाया जाये
गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह की अध्यक्षता में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक आहूत हुई।
बैठक के दौरान बताया गया कि छठ पर्व हिंडन नदी के दोनों तटों पर नन्दग्राम, दीनदयालपुरी, करहेड़ा, साहिबाबाद, शालीमार गार्डन, राजेन्द्रनगर, वृंदावन गार्डन, झन्डापुर, वसुंधरा, शिप्रा सन सिटी (स्वीमिंग पूल) पंचशील, वैशाली, इन्दिरापुरम, खोड़ा, मकनपुर, आदि छठ पूजा स्थलों एवं घाटों पर मनाया जाता है जिसमें लाखों व्रतधारी श्रद्धालु महापर्व के अवसर पर पूजा स्थलों व घाटों पर एकत्रित होते हैं। इस वर्ष दिनांक 7 नवंबर को सायंकालीन अर्घ्य तथा 8 नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। जिसके अन्तर्गत हिंडन नदी पर बने छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्था करनी अनिवार्य है।
अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह ने जल आपूर्ति सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के लिये पीने के पानी के लिये पर्याप्त शुद्ध पेय जल टैंकरों की व्यवस्था, अर्घ्य देने के लिये शुद्ध गंगाजल के टेंकरों की व्यवस्था, हिंडन नदी के 900 मीटर की दूरी तक पाईप द्वारा पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। उन्होने नगर निगम एवं नगर पालिका द्वारा टीम लगाते हुए प्रत्येक घाट पर साफ-सफाई एवं मरम्मत, चूना, फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा एवं मच्छर की दवाओं को छिड़काव आदि की व्यवस्था। कूड़ा-कचरा उठाने की व्यवस्था। डस्टबीन आदि की व्यवस्था। महिलाओं हेतु घोटों पर पर्याप्त चेंजिंग रूम तथा अस्थायी टेंट की व्यवस्था। श्रद्धालुओं हेतु पर्याप्त मोबाइल टॉयलेट (महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग) की व्यवस्था। हिंडन नदी पर बने प्रत्येक घाटों की बैरीकेटिंग, ग्रीन कवरिंग के साथ करायी जाये। घाटों पर पर्याप्त पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था आदि व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने विद्युत व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु प्रत्येक घाट पर एवं रास्तों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, हिण्डन नदी के सम्पूर्ण 900 मीटर की दूरी तक ट्रिपल लेयर में बल्बों द्वारा प्रकाश की व्यवस्था। विद्युत विभाग द्वारा निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था। अपरिहार्य स्थित्ति हेतु पर्याप्त जनरेटर आदि की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
उन्होने अग्निशमन विभाग को विभाग द्वारा पर्याप्त फायर टेंडर की व्यवस्था। हिण्डोन नदी एवं घाटों पर अग्निशमन की गाडियां एवं अन्य व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। उन्होने चिकित्सा विभाग को पर्याप्त एम्बूलेंस मय चिकित्सक 24 घंटे तैनाती। चिकित्सकों एवं औषधियों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु निर्देशित किया। उन्होने लोकल गीताखोर एवं नाव की एस०डी०आर०एफ० एवं एन०डी०आर०एफ० से समन्वय कर व्यवस्थाओं को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी नगर ने एन०डी०आर०एफ० जवानों / पुलिस बल की तैनाती व यातायात व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस बल तथा नागरिक सुरक्षा के वार्डनों की तैनाती व्यवस्था। चिन्हित मार्गों एवं घाटों पर सी०सी०टी०वी० की व्यवस्था। कन्ट्रोल रूम एवं अन्य 2 रूम की व्यवस्था। मोहननगर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनो हेतु हज हाउस में मेरठ तिराह की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु मोक्ष धाम में एवं कनावनी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु हिंडन रेलवे पुल से पहले स्थित पार्किंग तथा अर्थला की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु इंदिरा प्रियदर्शनी पर पार्किंग व्यवस्था। पर्व के दौरान रूट डायवर्जन व्यवस्था। पर्व के दौरान हिंडन नदी की ऑपोजिट एक अन्य स्थान पर व्यवस्था। हिंडन नदी की साफ-सफाई एवं गंगाजल को छुडवाने की व्यवस्था (सिचाई विभाग द्वारा किया जाना।) प्रत्येक घाट पर सीढ़ियों का निर्माण एवं मरम्मत। (नगर निगम / नगर पालिका द्वारा) छठ घाटों का निर्माण एवं मरम्मत। (नगर निगम / नगर पालिका द्वारा) घाटों एवं रास्तों की मरम्मत। छठ घाट एवं बैठने वाले स्थानों की मरम्मत आदि की व्यस्था। आवारा पशुओं/कुत्तों को पकडने वाले दस्तों की व्यवस्था। श्रद्धालुओं हेतु अतिरिक्त बसों की व्यवस्था (ए०आर०एम० रोडवेज द्वारा) छठ घाटों के आस-पास विषैले जीव-जन्तुओं से बचाव आदि की व्यवस्था (जिला वन अधिकारी) द्वारा छठ पर्व से पूर्व ही सभी तैयारियों को शत—प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी नगर गम्भीर सिंह ने कहा कि छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े, इस पर विशेष ध्यान दिया जायें। ​सभी विभाग अपने—अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निवर्हन करते हुए कार्य करें। विभागों द्वारा किसी भी कार्य में कोई लापरवाही ना बरती जाये। उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा नया छठ घाट ना बनाया जायें। उन्होने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि कोई भी नया छठ घाट ना बनाया जाये।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here