कुख्यात बदमाश नवीन गुर्जर जावली लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य एसटीएफ नोएडा एवं दिल्ली पुलिस के साथ हापुड़ में हुई मुठभेड़ में ढेर

0
1234

                       रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़ 

हापुड़। बुधवार देर रात को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम की बदमाशों के साथ थाना  कोतवाली क्षेत्र , हापुड़ में मुठभेड़ हुई है। जिसमे एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । मृतक बदमाश की पहचान नवीन गुर्जर पुत्र सेवा राम निवासी जावली लोनी गाजियाबाद  के रूप में हुई है । उक्त बदमाश थाना फर्श बाज़ार दिल्ली के हत्या और मकोका के केस में वांछित होना बताया गया है।                                                                                                                                        वांछित अभियुक्त नवीन गुर्जर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। और शार्प शूटर है लॉरेंस बिश्नोई के नजदीकी गैंग मेम्बर हाशिम बाबा के साथ अपराध को अंजाम देता है। 
इस बदमाश पर हत्या, हत्या के प्रयास , अपहरण , डकैती और मकोका जैसे 20  केस दिल्ली और यू पी में दर्ज है ।                                                                                                                                                    वांछित अभियुक्त नवीन गुर्जर जावली को दिल्ली के दो केस में कोर्ट से सजा भी हो चुकी है । वह फरार चल रहा था।

यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के एएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और शार्प शूटर नवीन कुमार का पीछा करती हुई हापुड़ पहुंच गई. एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नवीन हापुड़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. इसके चलते एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाइक पर सवार नवीन और उसके साथी को नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में स्थित जंगल में घेर लिया।

 

नवीन ने शुरू की फायरिंग

 

एसटीएफ को देखते ही बदमाश नवीन ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली एसटीएफ के सिपाही अंकुर के लगी, जबकि दूसरी गोली दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दारोगा बिजेन्द्र सिंह को लगी। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एसटीएफ की गोली लगने से नवीन कुमार घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से घायल नवीन कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

एएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि मृतक नवीन कुमार लोनी के जावली गांव का रहने वाला था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था। शार्प शूटर होने के चलते वो नजदीकी गैंग मेंबर हाशिम बाबा के साथ अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। नवीन थाना फर्श बाजार दिल्ली में हत्या और मकोका के केस में वांछित था। उस पर दिल्ली और यूपी में हत्या के 4, अपहरण के 2, मकोका के 2 और गैंगस्टर के अलावा हत्या का प्रयास, डकैती और सहित करीब 20 मुकद्दमे दर्ज हैं। दिल्ली के दो केसों में नवीन को सजा भी हो चुकी थी।

 

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए एसटीएफ के जवान अंकुर और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दारोगा बिजेन्द्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी एसटीएफ ने बताया कि नवीन कुमार के पास से टीम को एक पिस्टल और एक बाइक भी बरामद हुई है। फरार अभियुक्त की तलाश में एसटीएफ और पुलिस के द्वारा कॉबिंग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here