पाकिस्तान का जासूस निकला सीआरपीएफ का जवान मोतीराम जाट एनआईए ने किया गिरफ्तार, दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट में पेशी 6 जून तक के लिए भेजा हिरासत में

0
70
                  रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                              

पाकिस्तान का जासूस निकला सीआरपीएफ का  जवान मोतीराम जाट  एनआईए ने किया गिरफ्तार। दिल्ली से हुई गिरफ्तारी। कोर्ट में पेशी 6 जून तक के लिए भेजा हिरासत में
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने सीआरपीएफ जवान मोतीराम जाट को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोतीराम पर सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है, जिसके बदले उसे पाकिस्तान से फंडिंग मिली थी।                                                               राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध का प्रयास                                                                                                                   एनआईए की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी जवान ने पैसों के बदले पाकिस्तान से जुड़े एजेंटों को सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी दी। इनपुट्स के मुताबिक, पाकिस्तान से फंडिंग भी की गई थी। एनआईए ने जवान को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 6 जून तक हिरासत में भेज दिया गया है।
राजस्थान निवासी मोतीराम जाट के परिवार से भी कर सकती है एनआईए पूछताछ। जांच एजेंसी जवान के साथ-साथ उसके रिश्तेदारों के बैंक खातों को भी खंगाल सकती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पाकिस्तान से कितनी रकम मिली और उसका इस्तेमाल कहां-कहां किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here