थाना मसूरी पुलिस/ स्वाट टीम देहात द्वारा सिपाही की हत्या में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल अवस्था में किया गिरफ्तार

0
112
              रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                             

थाना मसूरी पुलिस/ स्वाट टीम देहात द्वारा सिपाही की हत्या में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल अवस्था में किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। रविवार देर रात को थाना मसूरी के अंतर्गत नाहल गांव में दबिश देने आई गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर फायरिंग व पथराव कर गोली मारकर सिपाही की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार। बता दें कि इस घटना में हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना मसूरी पुलिस द्वारा अभियुक्तों की तलाश में ग्राम नाहल से जंगलों की तरफ जाने वाले रास्ते पर डीएमई अंडरपास के पास अभियुक्तों की गिरफ्तारी  हेतु स्वाट टीम देहात के साथ मिलकर अभियुक्त गणों की पतारसी सुराग रसी /चेकिंग की जा रही थी।  तभी  दूर से एक बाइक आती दिखाई दी पुलिस पार्टी द्वारा बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार व्यक्तियों ने  बाइक को नहीं रोका ओर पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए बाइक पीछे मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक गिर गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी जिससे घायल अवस्था में उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया दोनों से नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम नन्हू व अब्दुल सलाम निवासी नाहल बताया दोनों अभियुक्त गण मसूरी से हत्या मे वांछित चल रहे हैं।पूछताछ का विवरण : पकड़े गए दोनों अभियुक्तो ने बताया कि कल दिनांक 25 मई 2025 को रात्रि में नोएडा से दबिश हेतु आई पुलिस टीम पर फायर एवं पथराव की घटना की थी।
अभियुक्त गण का विवरण 
1- नन्हू पुत्र इलियास निवासी नाहल थाना मसूरी कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
2-अब्दुल सलाम पुत्र अबरार  निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
अभियुक्त गणों से बरामदगी दो तमंचा 315 बोर दो खोखा कारतूस  व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व एक बाइक स्पलेंडर गिरफ्तार करने वाली टीमथाना मसूरी पुलिस व स्वाट टीम देहात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here