मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आंगनवाड़ी केंद्र मोरटी में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया

0
28
           रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                            मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने आंगनवाड़ी केंद्र मोरटी में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया
20 नवजात कन्याओं को किया सम्मान पत्र बेबीकिट, खिलौने, मिठाई एवं चॉकलेट वितरित
गाजियाबाद। मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद गाजियाबाद के आंगनवाड़ी केंद्र मोरटी में केक काटकर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री द्वारा 20 नवजात कन्याओं को सम्मान पत्र, बेबीकिट, खिलौने, मिठाई एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार पुष्कर, जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद ने महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही आंगनवाड़ी के माध्यम से योजना के अंतर्गत आवेदन कराए जाने हेतु बताया गया।
इसी क्रम में मंत्री द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर नींबू का वृक्षरोपण किया गया तथा उक्त पौधे में प्रतिदिवस पानी दिए जाने ओर उसकी संपूर्ण देखभाल किए जाने का दायित्व आंगनवाड़ी सहायिका को दिया गया।
कार्यक्रम में मनोज कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, विनीता चंद्र प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती शारदा बाल विकास परियोजना अधिकारी राजपुर, खंड शिक्षा अधिकारी, सागर श्रीवास्तव संरक्षण अधिकारी, लोकेंद्र सिंह विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, प्रीति मालिक सेंटर मैनेजर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here