जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस पर बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं का अधिकारी तत्काल समाधान करायें जिलाधिकारी

0
15

 

 

जन वाणी न्यूज़                                                              जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस पर बैठक संपन्न

जनपद स्तरीय अधिकारी किसानों की शिकायतों का त्वरित निराकरण कराये: जिलाधिकारी

गाजियाबाद। विकास भवन दुर्गावती देवी सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस पर बैठक आहुत हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की उपस्थिति में उप कृषि निर्देशक द्वारा गत किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में वार्ता की गई, जिसमें उपस्थित कृषक राजवीर सिंह द्वारा शिकायत की गई कि रहीसपुर से सदरपुर तक सड़क जर-जर हो गयी है, कृपया सड़क की मरम्मत का कार्य करवायें। कृषक बिजेन्द्र कुमार द्वारा शिकायत रखी कि ग्राम पंचायत औरंगाबाद फजलगढ़ में पानी की टंकी स्कूल के पास बनी हैं, परन्तु सुचारू रूप से कार्य नही कर रही है। मनोज तेवतिया जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा द्वारा शिकायत की गई की ग्राम नाहल में बिजली की अत्त्यन्त समस्या है समस्या का समाधान कराया जाये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त सभी शिकायतों का अपने स्तर से त्वरित निराकरण कराया जाये। मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा अधिशासी अभियन्ता विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये कि अपने से सम्बन्धित समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर अधोहस्ताक्षरी को भी अवगत कराना सुनिश्चित करे।
उक्त किसान दिवस में उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रबन्धक, जिला अग्रणी बैंक, मण्डी सचिव आदि अधिकारी एवं लगभग 110 कृषकों द्वारा भाग लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here