मौलवी शान अहमद घर में लगता है दरबार, हिंदू महिलाओं को मुस्लिम बना करवाता है तामीरदारी पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार , आरोप है कि शैतान का डर दिखा करवाता है धर्मांतरण
रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़ मौलवी शान अहमद घर में लगता है दरबार, हिंदू महिलाओं को मुस्लिम बना करवाता है तामीरदारी पीड़ित महिला ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार , आरोप है कि शैतान का डर दिखा करवाता है धर्मांतरण गाज़ीपुर। जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले मौलवी शान अहमद पर एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों धर्म परिवर्तन, अश्लील हरकतें और जान से मारने की धमकी देना शामिल हैं। यह अति संवेदनशील प्रकरण तब सामने आया जब बलिया के नरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने मौलवी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि मौलवी ने झाड़-फूंक और शैतानी ताकत से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर न केवल उसका यौन उत्पीड़न किया। बल्कि उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर किया। पीड़िता का आरोप कि उसके ससुराल पक्ष के लोग मौलवी शान अहमद पर विश्वास रखते और उसके दरबार में जाया करते थे। ससुरालियों ने मौलवी को अपने घर बुलाकर कहा कि उनके परिवार में परेशानियां हैं। और उनकी बहू पर शैतानी ताकतों का साया है। मौलवी ने परिवार को यह विश्वास दिलाया कि उनकी बहू का शैतानी ताकतों से पीछा छुड़ाने के लिए बहु को मौलवी के दरबार में लाना जरूरी पड़ेगा। इसके बाद मार्च 2024 में महिला को उसका पति ने मौलवी के पास ले गया। महिला का आरोप है कि मौलवी झाड़-फूंक करने के नाम पर उसे अपने किले जैसे मकान में ले गया। जहां मौलवी द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें की। और जब महिला द्वारा इसका विरोध किया तो मौलवी ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। महिला के मुताबिक मौलवी ने हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द भी कहे। और महिला से इस्लामी रीति – रिवाज अपने को कहा। महिला द्वारा इनकार करने पर मौलवी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि जब उसने मौलवी की अश्लील हरकतों का विरोध किया, तो मौलवी ने धमकी दी कि अगर उसने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया , तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। मौलवी ने महिला को डराया की उसके पास उसके पास शैतानी ताकतें हैं, जिनके जरिए वह किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है। मौलवी की इस धमकी के कारण महिला बुरी तरह डर गई। और किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि मौलवी शान अहमद ने लगभग 10-12 हिंदू लड़कियों और महिलाओं को मुस्लिम बनाया हुआ है। और इन से अपनी खिदमत करवाता था। मौलवी इन महिलाओं को आर्थिक और मानसिक रूप से कमजोर बनाकर, इन्हें इस्लामी रीति – रिवाज अपनाने के लिए मजबूर करता है। झाड़-फूँक और शैतानी ताकतों के नाम डराकर कर वह महिलाओं को अपने कब्जे में रखता है। और उनके साथ अनैतिक कार्य भी करता है। महिला की शिकायत के आधार पर गाजीपुर पुलिस ने मौलवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और मौलवी के खिलाफ सभी सबूतों को एकत्रित किया जा रहा है। फिलहाल मौलवी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही मौलवी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस अति संवेदनशील प्रकरण को पुलिस द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया है। क्योंकि यह प्रकरण ऐसे समय पर सामने आया है जब उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है और साथ ही पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मामले की जांच निष्पक्ष और त्वरित रूप से हो ताकि दोषी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।