मेरठ में अवैध स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, चार मैनेजर गिरफ्तार

0
52
Oplus_131072

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़

मेरठ में अवैध स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, चार मैनेजर गिरफ्तार

चार स्पा सेंटरों से 20 युवतियां हिरासत में, रजिस्टरों में मिले ग्राहकों के नाम, आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

मेरठ । अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में एक साथ छापेमारी कर चार स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 20 युवतियों को हिरासत में लिया है, जिनमें चार मैनेजर भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए चारों मैनेजर ही पूरे संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटरों का संचालन बिना वैध पंजीकरण और अनुमति के किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई रजिस्टर भी मिले हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्राहकों के नाम दर्ज पाए गए हैं।

रजिस्टरों में दर्ज मिले ग्राहकों के नाम

 

 

पुलिस के हाथ लगे रजिस्टरों में ग्राहकों के नाम, तिथियां और अन्य विवरण दर्ज हैं। पुलिस इन रजिस्टरों की गहनता से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का अहम आधार साबित हो सकते हैं।

आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों से काफी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान इस ओर इशारा करता है कि स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। सभी बरामद वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है।

मॉल और रिहायशी इलाकों में थे स्पा सेंटर
पुलिस कार्रवाई में सामने आया कि ये स्पा सेंटर मॉल और रिहायशी इलाकों में संचालित हो रहे थे, जिससे आमजन में भी रोष व्याप्त है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here