मैडम और कितना मारोगी माफ कर दो गलती हो गई

0
124
  सदर बाजार में युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश की पिटाई 
             नरेन्द्र बंसल एनसीआर प्रभारी / जन वाणी न्यूज़                                मैडम और कितना मारोगी माफ कर दो गलती हो गई
मेरठ। एक युवक की सदर बाजार के बीच में जमकर धुनाई की गई। युवक एक युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहा था। भीड़ ने उसको पकड़ लिया फिर जमकर धुनाई करने के बाद आरोपी अरमान नामक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
बेगम पुल के पास सदर बाजार थाना इलाके में एक महिला खरीददारी करने आई थी। एक बदमाश ने महिला का फोन छीना और भागने लगा। महिला ने भी दौड़ लगा दी और फोन छीलने वाले बदमाश को दबोच ही लिया। युवती ने पहले तो उससे अपना फोन वापस लिया और उसे बैग में रखा। फिर उसके बाद बदमाश की पिटाई शुरू कर दी। महिला उसे बख्शने के मूड में नहीं थी। उसने कभी बाल पकड़कर पिटाई की तो, कभी लात घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
बदमाश को महिला द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया बदमाश बचने के लिए कभी – इधर तो कभी उधर दौड़ता, लेकिन महिला बदमाश की हर जगह पिटाई कर रही। यह सबकुछ सरेबाजार चल रहा था। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल फोन पहले भी चोरी हो गया था। इसलिए महिला बहुत ज्यादा गुस्से में थी।  बदमाश ने खुद को महिला की ग्रफ्त से छुड़ाने की बहुत कोशिश की। लेकिन महिला भी बार-बार दौड़कर उसे पकड़ लेती और पिटाई करने लगती।आसपास के लोगों को भी जब पता चला कि ये युवक मोबाइल छीनकर भाग रहा था , तो लोगों ने भी उसे मारना शुरू कर दिया। लेकिन महिला ने फिर उसे पब्लिक से छुड़ाया और ख़ुद ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाश के कपड़े भी फट गए। वह सड़क पर बैठ गया लेकिन, महिला ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा।
जबरदस्त पिटाई के चलते बदमाश भी निढ़ाल हो गया। और हाथ जोड़कर महिला से कहने लगा कि – मैडम और कितना मारोगी माफ कर दो गलती हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here