शराब घोटाला सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के बाद के कविता को भी जमानत दे दी

0
31
जन वाणी न्यूज़   

    1.                                                                       नई दिल्ली। शराब घोटाला सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के बाद के कविता को भी जमानत दे दी है। वह 5 महीने बाद जेल से बाहर आएंगी। के कविता की ओर से वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि साउथ ग्रुप को पैसे भेजने के बारे में किसी तरह की कोई बरामदगी नहीं हुई। आरोप है कि के कविता ने गवाह को धमकाया, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं है। कविता ने कहा कि मेरे पिता मुख्यमंत्री थे।अगर किसी को धमकी देनी होती                  तो वह देते।
    1. मनीष सिसोदिया के बाद के कविता को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 5 महीने बाद जेल से बाहर आएंगी के कविता
    दिल्ली शराब घोटाले में अब बी अर एस नेता के कविता को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। इस मामले में ईडी/ सीबीआई को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्हें दोनों मामलों में जमानत मिली है। इसके साथ ⁠पांच महीने बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। के कविता 9 मार्च को हुई गिरफ्तार हुई थीं। ⁠जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने उन्हें जमानत दे दी है। ⁠सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ⁠कविता पांच महीने से जेल में बंद हैं। ⁠केस में 493 गवाह और 50000 दस्तावेज हैं। ⁠जल्द ट्रायल पूरा होने की उम्मीद कोई नहीं है। ⁠मामले की जांच पूरी हो चुकी है। कानून में महिलाओं के लिए जमानत पर विचार करते हुए विशेष बर्ताव का प्रावधान है। सुप्रीम कोर्ट ने ⁠हाईकोर्ट के जमानत ना देने के फैसला को रद्द कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here