29 अक्टूबर के प्रकरण को लेकर वकीलों का कोर्ट के गेट को बंद कर धरना जारी, दिल्ली के वकील भी आए समर्थन में, जिला कोर्टों में नहीं करेंगे न्यायिक कार्य, हाई कोर्ट में भी वकीलों ने कामकाज न करने का लिया निर्णय

0
52
                      रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                              गाजियाबाद। गत 29 अक्टूबर को जिला जज की न्यायालय में हुए विवाद के बाद अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज व हंगामे घटना को लेकर कई दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को कोर्ट खोलने पर कोर्ट का गेट बंद कर अधिवक्ताओं द्वारा गेट पर धरना शुरू कर दिया गया। उधर दिल्ली की जिला कोर्ट में भी अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के समर्थन में कामकाज बंद रखा। हाई कोर्ट में भी वकीलों ने काम न करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पांच सदस्य टीम आएगी जांच के लिए गाजियाबाद। वकीलों की मांग है कि सबसे पहले जिला जज अनिल कुमार को यहां से हटाया जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।                                                                                                                                                      बता दें कि गत 29 अक्टूबर को जिला जज अनिल कुमार की न्यायालय में नो आरोपियों रेगुलर जमानत पर सुनवाई होनी थी। कोर्ट रूम में वकीलों की भारी भीड़ थी, क्योंकि इस मामले में एक अधिवक्ता वादी थे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव द्वारा जिला जज से किसी दूसरी अदालत में सुनवाई ट्रांसफर करने की अपील की गई। पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने बताया कि इस बात को लेकर जिला जज भड़क गए।।उन्होंने अपना कोट उतार दिया एवं डाइस से नीचे आ गए। आरोप है कि इस दौरान जिला जज ने वकीलों को गालियां दी। जिसका विरोध करने पर जिला जज द्वारा फोन करके कोर्ट रूम में पुलिस बुलाकर अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कराया जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए थे। इसको लेकर वकीलों ने भी कोर्ट में जमकर हंगामा किया एवं कचहरी परिसर में स्थित पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। इस मामले को लेकर सोमवार कई दिनों की छुट्टी के बाद कोर्ट खोलने पर वकीलों ने कोर्ट का में गेट बंद कर गेट पर धरने पर बैठ गए। गाजियाबाद के वकीलों समर्थन में आज दिल्ली के जिला कोर्ट में भी हड़ताल रही दिल्ली के राउज एवेन्यू, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, पटियाला हाउस, साकेत, रोहिणी आदि कोर्ट में भी आज वकील कार्य नहीं करेंगे। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि वकील आज न्यायिक कार्य से नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा इस प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्य टीम बनाई है। यह टीम आज गाजियाबाद पहुंचेगी। और प्रकरण के सभी बिंदुओं पर जांच करेगी। इस दौरान टीम के सदस्य इस घटना में घायल हुए वकीलों से भी बातचीत करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here