
खरखौदा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण में थाना खरखौदा पुलिस टीम खन्द्रावली से परतापुर जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार पीछे मुडकर भागने लगा। जिसकी बाइक बरसात होने के कारण फिसल कर गिर गयी। अपने आप को पुलिस से घिरा देख अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिसमें अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। घायल अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चॉद पुत्र नूर मौहम्मद निवासी न्यू लिसाडी थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना खरखौदा के डकैती के अभियोग में 15 हजार रूपये का ईनामी/वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्त से एक अपाची मोटसाईकिल व एक तमंचा-315बोर मय 2 खोखा कारतूस व 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के विरूद्व थाना खरखौदा पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 490/21 धारा 395 भादवि थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
2. मु0अ0स0 501/21 धारा 307 भादवि थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
3. मु0अ0स0 557/22 धारा 174ए भादवि थाना खरखौदा जनपद मेरठ।
4. मु0अ0स0 564/23 धारा 379 भादवि थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबद