जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति मेला आयोजित

0
17
                 रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                          

जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति मेला आयोजित
महिलाएं शक्ति स्वरुप, भारतीय संस्कृति में सदैव पूजनीय: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप
गाजियाबाद। जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति मेला आई टी एस कॉलेज मोहन नगर के चाणक्य सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  नरेंद्र कश्यप माननीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने उद्बोधन में महिलाओं और बालिकाओं के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं शक्ति स्वरुप है तथा भारतीय संस्कृति में सदैव इन्हे पूजा गया है। महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन योजना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय योजना आदि यह सिद्ध करती हैं कि संपूर्ण प्रदेश ही नहीं पूरा देश महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत है। उन्होंने भारत की ख्याति प्राप्त महिलाओं का जिक्र करने के साथ-साथ समस्त उपस्थित जनों को” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के लिए शपथ भी दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने मंत्री महोदय को शॉल पहना कर व मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में मोदीनगर क्षेत्र की विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर कहा कि महिलाएं असीम शक्ति से परिपूर्ण हैं। हम जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां महिलाएं अपने काम के लिए पुरुषों की सहानुभूति निर्भर नहीं करती, आज वह स्वयं वाहन चला सकती हैं धनोपार्जन करती हैं, और न केवल अपने अधिकारों के लिए बल्कि अपने से जुड़े समाज के अधिकारों के लिए भी जागरूक और संघर्षशील हैं, उन्हें सहानुभूति नहीं सम्मान दिया जाना चाहिए।कार्यक्रम की अतिथि डॉक्टर शिखा दरबारी चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर प्रयागराज ने महिला सशक्तिकरण की सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे महत्वपूर्ण हथियार बताया। शिक्षा विकास को गति प्रदान करती है। उन्होंने गाजियाबाद के परिषदीय विद्यालयों की पांच पावर एंजेल को सम्मानित किया। डायरेक्टर सेंट जेवियर स्कूल विभा रावत ने कहा कि समय के साथ महिलाओं की स्थिति में भी बहुत सुधार आया है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खोड़ा लोनी की छात्राओं ने गणेश वंदना, गढ़ी कटैया लोनी की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण नृत्य नाटिका, केजीबीवी मुरादनगर की छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रदर्शन, करेहड़ा विद्यालय की छात्राओं द्वारा योगमय दुर्गा स्तुति और रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने खूब सराहना बटोरी।कार्यक्रम के अंत में बालिका शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक विकास खण्ड की जेंडर नोडल का सम्मान डॉ मंजू शिवाच द्वारा किया गया, जिनमें जनपद नोडल बालिका शिक्षा पूनम शर्मा एवं ब्लॉक जेंडर नोडल लता, प्रीति, मीनाक्षी ,अतर सिंह, रेनू चौधरी, रेनू चौहान, मीना ,अंशु सिंह, अंजू सैनी, कविता वर्मा, रेनू सुचिता अर्चना, आदेश मित्तल और ऋषि कुमार को सम्मानित किया गया।जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा 7 महिलाओं को सिलाई मशीन तथा 20 समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति की वंदना चौधरी द्वारा 15 महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा के प्रत्येक विकासखंड द्वारा मीना मंच के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रदर्शित करती हुई स्टॉल लगाई गई इनमें जिला प्रवेश विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई। बेसिक शिक्षा के रजापुर ब्लॉक को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल की ट्रॉफी प्रदान की गई। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल ने बताया कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में बालिका शिक्षा के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा जीवन कौशल के बारे में सत्र संचालित किए जाते है, इन्हीं गतिविधियों पर आधारित यह मिशन शक्ति प्रदर्शनी लगाई गई है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल जी, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव , प्रोबेशन विभाग से मनोज पुष्कर, नेहा वालिया, लोकेंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार यमुना प्रसाद कविता चौहान महिमा दयाल और अभिषेक जी तथा जिला समन्वयक रुचि त्यागी, कुणाल मुद्गल,दिनेश पाल, इंस्पेक्टर किरण राज, विनीता त्यागी,काजल छिब्बर, नीलम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया।जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति मेला आयोजित
महिलाएं शक्ति स्वरुप, भारतीय संस्कृति में सदैव पूजनीय: राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप
गाजियाबाद। जिला प्रशासन गाजियाबाद द्वारा आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं मिशन शक्ति मेला आई टी एस कॉलेज मोहन नगर के चाणक्य सभागार में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप माननीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने उद्बोधन में महिलाओं और बालिकाओं के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं शक्ति स्वरुप है तथा भारतीय संस्कृति में सदैव इन्हे पूजा गया है। महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, विधवा पेंशन योजना कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय योजना आदि यह सिद्ध करती हैं कि संपूर्ण प्रदेश ही नहीं पूरा देश महिलाओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत है। उन्होंने भारत की ख्याति प्राप्त महिलाओं का जिक्र करने के साथ-साथ समस्त उपस्थित जनों को” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के लिए शपथ भी दिलाई। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने मंत्री महोदय को शॉल पहना कर व मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मोदीनगर क्षेत्र की विधायक डॉक्टर मंजू शिवाच ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर कहा कि महिलाएं असीम शक्ति से परिपूर्ण हैं। हम जिस क्षेत्र में रहते हैं वहां महिलाएं अपने काम के लिए पुरुषों की सहानुभूति निर्भर नहीं करती, आज वह स्वयं वाहन चला सकती हैं धनोपार्जन करती हैं, और न केवल अपने अधिकारों के लिए बल्कि अपने से जुड़े समाज के अधिकारों के लिए भी जागरूक और संघर्षशील हैं, उन्हें सहानुभूति नहीं सम्मान दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम की अतिथि डॉक्टर शिखा दरबारी चीफ इनकम टैक्स कमिश्नर प्रयागराज ने महिला सशक्तिकरण की सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना करते हुए शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे महत्वपूर्ण हथियार बताया। शिक्षा विकास को गति प्रदान करती है। उन्होंने गाजियाबाद के परिषदीय विद्यालयों की पांच पावर एंजेल को सम्मानित किया। डायरेक्टर सेंट जेवियर स्कूल विभा रावत ने कहा कि समय के साथ महिलाओं की स्थिति में भी बहुत सुधार आया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खोड़ा लोनी की छात्राओं ने गणेश वंदना, गढ़ी कटैया लोनी की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण नृत्य नाटिका, केजीबीवी मुरादनगर की छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रदर्शन, करेहड़ा विद्यालय की छात्राओं द्वारा योगमय दुर्गा स्तुति और रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम के अंत में बालिका शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक विकास खण्ड की जेंडर नोडल का सम्मान डॉ मंजू शिवाच द्वारा किया गया, जिनमें जनपद नोडल बालिका शिक्षा पूनम शर्मा एवं ब्लॉक जेंडर नोडल लता, प्रीति, मीनाक्षी ,अतर सिंह, रेनू चौधरी, रेनू चौहान, मीना ,अंशु सिंह, अंजू सैनी, कविता वर्मा, रेनू सुचिता अर्चना, आदेश मित्तल और ऋषि कुमार को सम्मानित किया गया।
जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा 7 महिलाओं को सिलाई मशीन तथा 20 समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल समिति की वंदना चौधरी द्वारा 15 महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा के प्रत्येक विकासखंड द्वारा मीना मंच के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रदर्शित करती हुई स्टॉल लगाई गई इनमें जिला प्रवेश विभाग तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई गई। बेसिक शिक्षा के रजापुर ब्लॉक को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल की ट्रॉफी प्रदान की गई। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुद्गल ने बताया कि प्रत्येक उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में बालिका शिक्षा के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा जीवन कौशल के बारे में सत्र संचालित किए जाते है, इन्हीं गतिविधियों पर आधारित यह मिशन शक्ति प्रदर्शनी लगाई गई है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल जी, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव , प्रोबेशन विभाग से मनोज पुष्कर, नेहा वालिया, लोकेंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार यमुना प्रसाद कविता चौहान महिमा दयाल और अभिषेक जी तथा जिला समन्वयक रुचि त्यागी, कुणाल मुद्गल,दिनेश पाल, इंस्पेक्टर किरण राज, विनीता त्यागी,काजल छिब्बर, नीलम शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here