मोदीनगर में युवती को बंधक बनाकर एक महीने तक किया सामूहिक दुष्कर्म, युवक ने युवती को किडनैप कर चचेरे भाई के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

0
72
             रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                              मोदीनगर में युवती को बंधक बनाकर एक महीने तक किया सामूहिक दुष्कर्म, युवक ने युवती को किडनैप कर चचेरे भाई के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
                                                                                              मोदीनगर। भोजपुर में एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक गांव में युवती को एक कमरे में बंधक बना कर दो युवकों ने एक महीने तक सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। उक्त घटना दिसंबर 2024 की है जब एक महिला द्वारा थाने में बेटी के साथ अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस शुरुआत में मामला पाॅक्सो एक्ट का मानकर चल रही थी। लेकिन डॉक्टरी जांच में पीड़िता बालिंग पाई गई।                                                                                                    पिड़िता द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में खुलासा किया कि गांव का एक युवक उसे अगवा कर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया इतना ही नहीं आरोपी ने अपने चचेरे भाई से भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म कराया। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह और पीड़िता एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिजनों के विरोध के कारण यह नहीं हो सका। इसी के चलते उसमें इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया पुलिस द्वारा इस मामले में पाॅक्सो की धाराएं हटा दी गई है। और दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here