गाजियाबाद कमिश्नरेट ग्रामीण जोन मैं कानून व्यवस्था के मध्ये नजर चार इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर दो को थानों का प्रभार सोपा गया तो दो को कार्य में लापरवाही बरतने पर दिखाया लाइन का रास्ता

0
154
                      रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                                                                                                                              

गाजियाबाद कमिश्नरेट ग्रामीण जोन मैं कानून व्यवस्था के मध्ये नजर चार इंस्पेक्टरों को किया इधर से उधर दो को थानों का प्रभार सोपा गया तो दो को कार्य में लापरवाही बरतने पर दिखाया लाइन का रास्ता

गाजियाबाद। डीसीपी रूलर जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी द्वारा कानून व्यवस्था के मध्य नजर मंगलवार देर शाम पुलिस कमिश्नरेट ग्रामीण जोन के चार थाना प्रभारियों को किया इधर से उधर। दो को थानों का प्रभार सोपा , तो दो को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन का रास्ता दिखा दिया गया।                         आईजीआरएस सेल प्रभारी नरेश कुमार शर्मा को आईजीआरएस सेल से हटकर नई तैनाती देते हुए मोदीनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जब की मोदीनगर थाना प्रभारी प्रशांत त्यागी कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर मोदीनगर थाने का चार्ज से हटाकर उनको पुलिस लाइन भेजा दिया है। वहीं दूसरी और प्रभु दयाल प्रभारी निरीक्षक थाना निवाड़ी को भी कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर थाने के प्रभार से मुक्त करते हुए लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त निरीक्षक थाना नंदग्राम जयपाल सिंह रावत को निवाड़ी थाने का प्रभार दिया गया है। जयपाल सिंह रावत तेज – तर्रार, ईमानदार व कर्तव्य निष्ट अधिकारी माने जाते हैं। इनको निवाड़ी में तैनाती मिलने से इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ अपराधों पर भी अवश्य अंकुश लगेगा। जबकि नरेश कुमार शर्मा भी एक मेहनती और कर्मठ पुलिस अफसर इनको मोदीनगर का प्रभारी बनने से इस क्षेत्र में शांति कायम होने के साथ-साथ अपराध पर भी अंकुश लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here