शादी का झांसा देकर एक वर्ष से कर रहा था शारीरिक शोषण, शादी का दबाव बनाने पर दोस्तों से भी कराया सामूहिक दुष्कर्म

0
395
                   रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक  / जन वाणी न्यूज़                              लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शादी का झांसा देकर एक साल से एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती का शारीरिक शोषण किया गया। शादी का दबाव बनाने पर युवक द्वारा इनकार कर दिया गया। इतना ही नहीं युवक चांद ने लड़की को अपने दोस्त द्वारा ऑफिस पर बुलाकर चार दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया गया। पीड़िता द्वारा अपने साथ हुई घटना की थाने पर लिखित तहरीर दी गई है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया, ना ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने ट्रॉनिका सिटी थाने पर तहरीर दी है कि उसके पिछले 1 वर्ष से चांद नामक युवक से संबंध थे। चांद हमेशा शादी का झांसा देकर उसको पावी रंजीत गेट पर स्थित अपने ऑफिस पर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया करता था। पीड़िता के मुताबिक जब उसने चांद पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने लड़की से बात करना बंद कर दिया। लड़की ने उसके दोस्तों से संपर्क किया तो चांद के दोस्तों ने लड़की को रंजीत गेट स्थित चांद के ऑफिस पर बुलाया। आरोप है कि वहां पर चांद के दोस्त अनस, मयंक व पोनी ने जबरदस्ती पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक इस सब में चांद भी शामिल था उसने ही उसके साथ जबरदस्ती गलत काम कराया था। पीड़िता ने थाने पर दी गई तहरीर में उक्त चारों युवकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक पुलिस द्वारा अभी तक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। और नहीं पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार ही कर पाई है‌ इसको लेकर पीड़ित युवती व उसके परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला दो समुदायों के बीच का है। आरोपी चांद व पीड़िता दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं। पीड़िता द्वारा थाने पर दी गई तहरीर में चारों युवकों के मोबाइल नंबर भी लिखे गए हैं। इसके बावजूद भी पुलिस सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में अभी तक नाकाम है। जबकि पीड़िता द्वारा उक्त घटना के संबंध में गत 8 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी गई थी। और इस घटना की शिकायत पीड़ित युवती के मुताबिक उसने एसीपी लोनी सूर्य बली मौर्य से भी की थी। पीड़िता का आरोप है कि एसीपी द्वारा भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इस घटना के संबंध में ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। सूत्रों के मुताबिक लड़की नाबालिग बताई गई है। बाद में थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की अकेली आई थी उसके साथ कोई परिजन नहीं था वह थाने पर किसी सब इंस्पेक्टर मिली थी। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here