गाजियाबाद टीला मोड़ पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली

0
43
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता / जन वाणी न्यूज़                              गाजियाबाद। थाना टीला मोड़ पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़। इस दौरान शातिर लुटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, व चोरी की बाइक बरामद हुई है।                                                                                                                                                                           एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि थाना टीला मोड़ पुलिस टीम फरूख नगर बायपास तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार तिल मोड की ओर से तेजी से आया। पुलिस द्वारा बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक मोड कर फरुखनगर की ओर भागने लगा। पुलिस ने बाइक सवार का पीछा किया तो उसने कच्चे रास्ते पर बाइक मोड़ ली। तेजी से मोड़ने के कारण बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। अपने आप को बचाते हुए पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई‌। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम फरमान उर्फ पम्मी पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम कुरैनी थाना नरेला दिल्ली बताया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा सहित एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here