गाजियाबाद बुधवार की देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच दो स्थानों पर मुठभेड़ हुई, इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए

0
66
रविन्द्र बंसल वरिष्ठ संवाददाता  / जन वाणी न्यूज़                          गाजियाबाद। बुधवार की देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच दो स्थानों पर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक एलएलबी का छात्र है जो जुए में पैसे हारने की वजह से लूट करने लगा।                                                                                                                                                                                                                                        एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बुधवार देर रात को थाना लिंक रोड पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्कूटी से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया। लेकिन उक्त व्यक्ति रोकने की बजाय स्कूटी मोड़कर भागने लगा। हड़बड़ाहट में स्कूटी रामपुर रेलवे लाइन के किनारे फिसल कर गिर गई। इसके बाद स्कूटी सवार व्यक्ति पैदल ही पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। जिसमें से एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने इस बदमाश को घायल अवस्था में दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उक्त बदमाश ने अपना नाम जतिन चौहान( 27) निवासी सुंदर नगरी दिल्ली बताया। उसने बताया कि वह एलएलबी का छात्र है। वह जुए में 1 लाख रुपए हार गया था। इसकी भरपाई करने के लिए वह चेन एवं मोबाइल स्नैचिंग आदि की घटनाओं को अंजाम देने लगा। आरोपी ने लिंक रोड, साहिबाबाद, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन, आदि थाना क्षेत्र में चेन और मोबाइल स्नैचिंग की कई घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध गाजियाबाद एवं दिल्ली में 18 से अधिक अपराधिक मुकदमे विभिन्न स्थानों में दर्ज है।                                                                                                                                                मुठभेड़ की दूसरी घटना शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में हुई । यहां भी बुधवार तेरे रात को थाना पुलिस राजेंद्र नगर जीडीए मार्केट सेक्टर- 3 के सामने राजेंद्र नगर की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति पुलिस के इशारे करने के बावजूद भी रुका नहीं। और पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगा इस दौरान उसकी बाइक गाजियाबाद दिल्ली वजीराबाद रोड किनारे कच्ची रास्ता होने के कारण फिसल गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली उक्त बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसको घायल अवस्था में पुलिस ने दबोच लिया। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घायल बदमाश से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जुगल ( 30) निवासी सुंदर नगरी दिल्ली बताया। उक्त शातिर बदमाश के विरुद्ध दिल्ली व गाजियाबाद के विभिन्न थानों में हत्या लूट व स्नेचिंग के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here