गाजियाबाद मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में वांछित अपराधी को पकड़ने गई गौतमबुद्धनगर पुलिस टीम पर हमला, हमले के दौरान सिर में गोली लगने से सिपाही सौरभ की मौत

0
190
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बदमाश जावेद
                              मृतक सिपाही सौरभ देशवाल 

रविन्द्र बंसल प्रधान संपादक / जन वाणी न्यूज़         

गाजियाबाद मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में वांछित अपराधी को पकड़ने गई गौतमबुद्धनगर पुलिस टीम पर हमला, हमले के दौरान सिर में गोली लगने से सिपाही सौरभ की मौत

 

गौतमबुध नगर के थाना फेस – 3 में तैनात था सिपाही सौरभ

 

 

गाजियाबाद। रविवार को देहात कमिश्नरेट के थाना मसूरी पर एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना मसूरी के ग्राम नाहल में गौतमबुद्धनगर के एक आरक्षी सौरभ को गोली लग गई है। जिसे उसकी टीम द्वारा उपचार के लिए यशोदा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसे डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। ज्ञात हुआ है कि एक वांछित अभियुक्त कादिर नामक जो नाहल का रहने वाला था, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम आयी हुई थी‌।   ग़ाज़ियाबाद मे हत्या व लूट के मामले मे वांटेड अपराधी जावेद को अरेस्ट करके ले जा रही नोएडा पुलिस टीम पर गांव मे घुसते ही पंचायत भवन मे छिपे बदमाशों ने हमला कर दिया। पथराव व फायरिंग की गई। हमले मे उत्तर प्रदेश के शामली निवासी सिपाही सौरभ देशवाल की शहीद हो गए। सौरभ के सिर मे गोली लगी। आनन फानन मे अस्पताल ले जाया गया.. मगर तब तक जान जा चुकी थी।

 

पुलिस ने अभियान चलाकर पकड़ा..

 

इस घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कांबिंग कराई गई। जावेद को अरेस्ट किया गया। हमले के आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीमें गांव नाहल व आस पास के जंगल मे कांबिंग कर रही है।

इस  मामले में  थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन द्वारा एक तहरीर प्रदान की गई है। थाना मसूरी पर तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में  अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण के संबंध में  सुरेन्द्र नाथ तिवारी, डीसीपी ग्रामीण की वीडियो बाइट।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here